Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मध्यस्थता करने वाले प्रस्ताव लेकर नहीं जाते : श्री श्री रविशंकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Nov 2017

Last updated on: Nov 15, 2017, 00:00 IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुलह की कोशिश में जुटे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने बुधवार को कहा कि मध्यस्थता करने वाले कोई प्रस्ताव लेकर नहीं जाते हैं और अभी सभी पक्षों से खुले दिल से बातचीत हो रही है। लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद श्री श्री दोपहर में डालीगंज इलाके में पत्रकारों से बात कर रहे थे। श्रीश्री ने कहा, "अयोध्या में वे सभी साधु-संतों से मिलेंगे।" सुलह के फार्मूले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि सौहार्द्र कायम हो। अभी सुन्नी वक्फ बोर्ड से बात नहीं हुई है। इससे पहले श्री श्री से मिलने आए रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई से पहले अयोध्या विवाद सुलझाने का पूरा प्रयास हो रहा है। यहां चक्रपाणि महाराज भी मिलने के लिए पहुंचे।वहीं आर्ट ऑफ लिविंग के प्रवक्ता गौतम विज ने पत्रकारों से कहा कि अभी कोई फार्मूला श्री श्री रविशंकर ने पेश नहीं किया है। अभी सभी सम्बन्धित पक्षों से बातचीत हो रही है।

इससे पूर्व श्री श्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर उनसे चर्चा की गई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद श्री श्री पंडित अमरनाथ मिश्र के आवास पर मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने चले गए। वहां उन्होंने कुछ मुस्लिम संगठनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि अमरनाथ मिश्र रामजन्मभूमि न्यास परिषद के महामंत्री हैं। श्री श्री अयोध्या जाएंगे, जहां वह अयोध्या विवाद से जुड़े सभी पक्षकारों से मिलकर सुलह की योजना साझा करेंगे। इसके अलावा वह मुस्लिम समाज से भी मुलाकात करेंगे। वह मंत्री मोहसिन रजा से भी मुलाकात करेंगे।

 

Tags: Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD