Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

ज्ञान ज्योति में जीएसटी के अमल और उसके देश पर पडऩे वाले प्रभावों पर सैमिनार का आयोजन

आने वाले समय में जीएसटी की प्रक्रिया संबंधी जानकारी शेयर की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 11 Nov 2017

Last updated on: Nov 11, 2017, 00:00 IST

ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी, फेज 2 द्वारा जीएसटी लागू करने से पडऩे वाले प्रभावों संबंधी जानकारी शेयर करने के लिए एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस सैमिनार में ट्राईसिटी के प्रसिद्ध चार्टेड अकाउंटेंट अलोक कृष्ण ने शिरकत करते हुए भविष्य के मैनेजरों से संबंधित विषय पर अहम नुक्त सांझे किए।सीए अलोक कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक ऐसी मार्केट बन चुका है, जिसमें उत्पादन की कीमत यातायात और समय से जुड़कर इसकी लागत कीमत को प्रभावित करती है। सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के दौरान उलझी हुई कर प्रक्रिया के कारण और महंगा हो जाता था। जिसका प्रभाव सीधा ग्राहक की जेब पर पड़ता था। इसके साथ ही व्यापारी पर भी विभिन्न कर देने का झंजट रहता था। इस नए तरीके से जहां टैक्स प्रक्रिया सस्ती हुई है वहीं सरकार के खजाने में भी वृद्धि हुई है। जिस कारण जीडीपी बढऩे के भी आसार हैं। सीए अलोक कृष्ण ने उद्यौग के लिए कम टैक्स के भार, जीएसटी प्रक्रिया को आसान करने जैसे मुद्दे भी छात्रों के साथ शेयर किए। 

उन्होंने आगे कहा कि इससे देश में बन रहे सामान की एक जैसे तरीके से ही कीमत निर्धारित करना आसान हो जाएगा। इस तरह यह उद्यौग और व्यापार के प्रसार के लिए एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने आगे कहा कि बेशक इस टैक्स के आने से टैक्सों में पारदर्शिता आ जाएगी जिसे व्यापारी के लिए व्यापार करना भी आसान हो जाएगा।इस अवसर पर डायरेक्टर डा अनीत बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बेशक जीएसटी की शुरुआत वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में हो गई थी परंतु फिर में इस बिल को लागू होने में 16 वर्ष का सफर करना पड़ा। डा बेदी ने इस अवसर पर जीएसटी बारे कई अहम बातें भी शेयर कीं।ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जेएस बेदी ने कहा कि जीएसटी लागू करने से भारत में टैक्स प्रणाली को तर्कसंगत बनाने की ओर बड़ा कदम है। यह घरेलू व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भारती अर्थव्यवस्था में निवेश करने के लिए बेहतरीन साकारात्मक माहौल पैदा करने में मदद कर रहा है। इस दौरान छात्रों ने भी प्रश्न उत्तर सैशन दौरान कई अहम प्रश्न पूछे जिनका सीए अलोक कृष्ण ने विस्तारपर्वूक उत्तर दिया।

 

Tags: Gian Jyoti Institute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD