Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

दिनेश्वर शर्मा ने उमर अब्दुल्ला संग कश्मीर पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 Nov 2017

Last updated on: Nov 08, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के लिए केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त विशेष वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। उमर ने कहा कि यह बैठक निजी प्रकृति की अधिक थी। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "दिनेश्वर शर्मा से मैंने अपने आवास पर मुलाकात की..। हमने राज्य में मौजूदा स्थिति और राज्य में उनके दौरे को और अर्थपूर्ण बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने पर चर्चा की।"नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने मीडिया से कहा, "वह मुझसे मिलने आए। उन्होंने संदेश भिजवाया था कि वह मुझसे मिलना चाहते हैं।"अब्दुल्ला ने कहा, "उन्होंने अपने अभियान को सफल बनाने के लिए मुझसे मेरे विचार मांगे। जो भी मैंने उन्हें कहा वह हमारे और उनके बीच है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि जैसा मैंने उन्हें सलाह दी है, वह उसपर काम करेंगे।"अब्दुल्ला ने कहा कि अतिथि गृह में ठहरने और लोगों के यहां आकर उनसे मुलाकात करना, मददगार साबित नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि वार्ता अपने अंजाम तक पहुंचे, ताकि लोग शांति से रह सकें।"उनके पिता और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला के बयान कि 'शर्मा द्वारा शुरू की गई वार्ता से बहुत कम उम्मीद है' के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "फारूख साहब सही हैं, जब वह यह कहते हैं कि हमें इस प्रक्रिया से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है।

"उमर कहा, "केंद्र ने हमारी उम्मीदों पर उस समय पानी फेर दिया, जब प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वायत्तता के बारे में बात करना आजादी की मांग के बराबर है।"यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस मुद्दे पर अपने विचार शर्मा के समक्ष रखे? उमर ने कहा, "मेरी पार्टी को उनके द्वारा अभी बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है। जब नेशनल कांफ्रेंस के प्रतिनिधि निमंत्रण के बाद उनसे मिलेंगे, हम लोग आंतरिक स्वायत्तता और अपने राजनीतिक एजेंडे के बारे में बात करेंगे।"इस बीच शर्मा ने कहा, "वह अलगाववादी नेताओं से मुलाकात करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। अभी तक मुझे मेरे दौरे के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अलगाववादी नेताओं ने हालांकि बयान जारी कर उनसे मुलाकात करने से मना कर दिया है।"शर्मा बुधवार को जम्मू की दो दिवसीय यात्रा पर जाने से पहले मार्क्‍सवार्दी पार्टी(माकपा) के नेता व विधायक युसूफ तारिगामी और दो स्थानीय नेताओं हाकिम यासीन तथा गुलाम हसन मीर से मुलाकात करेंगे।

 

Tags: Omar Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD