Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भाजपा भ्रष्टाचार को आसान बना रही : वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Nov 2017

Last updated on: Nov 03, 2017, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर उनके बेटे की कंपनी के राजस्व में जबरदस्त वृद्धि के मामले को लेकर शुक्रवार को निशाना साधा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई द्वारा आरोपित वीरभद्र ने भाजपा की ओर से घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल पर हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी की मुख्य उपलब्धि भ्रष्टाचार को आसान बनाना रही है। प्रदेश में नौ नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से भाजपा नेता का नाम लेकर चुटकी ली और कहा, "धूमल जी, मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की कथित लड़ाई पर हंसी आती है। पिछली बार मैं आपके बेटों के खिलाफ मामले को देख चुका हूं और वे अभी जमानत पर हैं।"उन्होंने के धूमल से कहा कि भ्रष्टाचार को आसान बनाना आपकी पार्टी की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अमित शाह और उनके बेटे की संपत्ति में 16,000 गुना की जोरदार वृद्धि सिर्फ भाजपा सरकार में ही हो सकती है। गौरतलब है कि 'द वायर' नामक वेबसाइट पर जारी खबर के मुताबिक, अमित शााह के बेटे जय शाह की स्वामित्व वाली कंपनी टेंपल इंटरप्राइजेज का कारोबार 16,000 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ वर्ष 2015-16 में 80.5 करोड़ रुपये का हो गया था। जबकि एक साल पहले 2014-15 में कंपनी का राजस्व महज 50,000 रुपये था और मुनाफा 18,728 रुपये दर्ज किया गया था। जय शाह की यह कंपनी कृषि उत्पादों के निर्यात का कारोबार करती है। वीरभद्र ने कहा कि भाजपा उनके ऊपर व्यक्तिगत हमले कर रही है, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार की ओर से करवाए गए असली विकास से डर गई है। उन्होंने धूमल को यह भी याद दिलाया कि भाजपा ने उनके घर सीबीआई छापे के लिए वह दिन चुना था, जिस दिन उनकी बेटी की शादी हो रही थी। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उनकी तीखी आलोचना के जवाब में वीरभद्र की यह प्रतिक्रिया आई है। दरअसल कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में दोबारा सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस का वादा किया है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक चुनावी रैली में कांग्रेस को 'लाफिंग क्लब' बताते हुए कहा था कि उनके मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD