Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 26 Oct 2017

Last updated on: Oct 26, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल विवाद के बीच गुरुवार को ताजमहल पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत झाड़ू लगाई। इस दौरा उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे।ताजमहल विवाद को दरकिनार करते हुए योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ताजमहल पहुंच गए। ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर साफ-सफाई के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी झाड़ू लगाई। इस दौरान आगरा के सभी विधायक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ताज नगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कछपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। योगी ने बच्चों से किताबों से लेकर, जूते-मोजे और मिड डे मील तक के बारे में पूछा।इससे पहले योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 8.15 बजे खेरिया हवाईअड्डे पहुंचे। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नगला पैमा पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले सलामी ली। इसके बाद नगला पैमा में ही स्थित रबर चेक बांध का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगल कालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताया था। उन्होंने कहा था कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उप्र में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाए।उन्होंने यह बयान मेरठ में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है।मुगलकालीन बादशाहों को अत्याचारी बताते हुए सोम ने कहा था कि भारत के इतिहास में दर्ज उनके अत्याचारों में विश्वप्रसिद्घ ताजमहल भी शामिल है। 

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD