Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उप्र : लाठीचार्ज में घायल आंगनबाड़ी कर्मियों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Oct 2017

Last updated on: Oct 25, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सिविल अस्पताल जाकर घायल आंगनबाड़ी कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के अंदर मानवता नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, "ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से राजधानी में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ये महिलाएं पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुईं थीं।"राज बब्बर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चाहे वे शिक्षामित्र हों, बीएचयू की बच्चियां हो या फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, योगी सरकार के शासन में हर किसी को आवाज उठाने के बदले लाठियां मिल रही हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार के पास अयोध्या में दिवाली मनाने के लिए 137 करोड़ हैं, लेकिन आंगनबाड़ी की महिलाओं के लिए नहीं। पुरुष पुलिसकर्मियों ने इन महिलाओं पर कई बार लाठीचार्ज किया, जो शर्म की बात है।राजबब्बर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार मनोरोगी सरकार हो चुकी है। इस सरकार में मानवता का कहीं भी कोई अंश नजर नहीं आता। चाहे वह शिक्षामित्र हों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों या फिर बीएचयू की छात्राएं हों। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जिस दिन से आई है, इसे गुरूर हो गया है कि जब तक इनके पास सरकारी तंत्र हैं, इनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। लेकिन सरकार जान ले ऊपर वाले के घर में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।राजबब्बर ने कहा, "महंतजी (योगी) से कहना चाहूंगा आपने जिस चोले को पहन रखा है, उसमें आप न तो महंत नजर आ रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री। कम से कम आप इस गरिमा को बनाए रखिए।"

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD