Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वीरभद्र सिंह शुक्रवार को करेंगे नामांकन, प्रेम कुमार धूमल ने अभी तय नहीं किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Oct 2017

Last updated on: Oct 19, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस नेता और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले वीरभद्र सिंह 9 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जबकि उनके चिर प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने अभी तक नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय नहीं की है। इस बार दोनों राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी नई सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वीरभद्र सिंह सोलन जिले की आर्की विधानसभा सीट से और धूमल हमीरपुर जिले की सुजानपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दिग्गज नई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में आर्की और सुजानपुर, दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की थी।कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए गए 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार रतन सिंह पाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक गोविंद राम की जगह पाल को टिकट दिया है।धूमल ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली अपनी वर्तमान हमीरपुर सीट को पार्टी विधायक नरेंद्र ठाकुर के साथ बदल लिया, जो अब इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। धूमल ने दो दिन पहले ही सुजानपुर से अपना अभियान शुरू किया है।पार्टी के सूत्रों ने बताया कि धूमल के 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की संभावना है।वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के टिकट को लेकर अभी भी संदेह बरकरार है, जो शिमला (ग्रामीण) से अपने चुनावी पदार्पण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीट पर उनके पिता ने 2012 में 19,073 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी।विक्रमादित्य वर्तमान में राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उनके पिता ने पहले ही घोषित कर दिया था कि उनका बेटा शिमला (ग्रामीण) से अगला चुनाव लड़ेगा।भाजपा ने शिमला (ग्रामीण) से प्रमोद शर्मा को मैदान में उतारा है। जो कभी पहले वीरभद्र सिंह के करीबी सहयोगी के रूप में जाने जाते थे।कांग्रेस ने बुधवार को 59 उम्मीदवारों के साथ अपनी पहली सूची जारी कर दी और बाकी बचे 9 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को घोषित किये जाने की उम्मीद है। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के 2012 चुनाव में 73.92 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में कांग्रेस के 36, भाजपा के 26 सदस्य और छह निर्दलीय निर्वाचित हुए थे।2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी चार सीटों को 53.85 प्रतिशत वोट प्रतिशत के साथ जीता था। उस समय, राज्य में कांग्रेस को 41.07 प्रतिशत वोट मिले थे।

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD