Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

योगी मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं : राज बब्बर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इटावा , 16 Oct 2017

Last updated on: Oct 16, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मठ का काम सही तरह से कर सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर वह योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार सभी मोर्चो पर फेल हैं।इटावा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "जब से उप्र में योगी सरकार आई है, तब से सभी वर्ग परेशान हैं। योगी सरकार पूरी तरह से असफल रही है। योगी जी योगी हैं या मनोरोगी हैं, यही समझ में नहीं आ रहा है।"उन्होंने कहा, "उप्र में बच्चों की मौत में व्यापक इजाफा हुआ है। गोरखपुर में 127 बच्चों की मौत हो गई है, सारे बच्चों की मौत लापरवाही से हुई है। मुख्यमंत्री योगी जितनी बार गोरखपुर जाते हैं उतनी बार या तो वहां पर बच्चों की मौत हो जाती है या फिर मर्डर हो जाता है।"राज बब्बर ने कहा, "मैं तो उनसे यही कहूंगा कि आप मठ संभालो। अब तो न आप महंत ही रहे और न ही मुख्यमंत्री। योगी मठ का काम सही तरह से कर सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर योगी काबिल नहीं हैं।

"उन्होंने कहा, "उप्र सरकार ने किसानों को कर्जा माफ करने के नाम पर मजाक का पात्र बनाया। एक लाख रुपये का कर्जा माफ करने का शिगूफा छोड़ा और किसी को 13 पैसे तो किसी को एक रुपये माफ करके बड़े-बड़े प्रमाणपत्र दे दिए। योगी को किसानों से पानी मांग कर चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए, क्योंकि वह किसानों के हितैषी नहीं विरोधी हैं।"सुब्रमण्यम स्वामी के बयान कि अगली दीपावली राम मंदिर में मनाएंगे, पर राजबब्बर ने कहा कि न वह घर के हैं न घाट के। राजबब्बर आगरा से महोबा जाते समय इटावा में रुके थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। वार्ड से लेकर नगर निगमों तक चुनाव में पार्टी सिंबल देगी और सिंबल पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आरक्षण में गड़बड़ी की गई है, लेकिन जनता सरकार को जवाब देगी। गुजरात चुनाव पर उन्होंने गुरदासपुर उपचुनाव पर कांग्रेस की जीत को याद करते हुए कहा, "अब भाजपा के खराब दिन आ गए हैं, गुजरात में भी कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी। गुजरात की हवा बदल रही है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस दिखा देगी उनका असल हितैषी कौन है और अब शाह और बादशाह का असल रूप सामने आ जाएगा।"

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD