Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

जिसके अंकल प्रधानमंत्री हों, वही इतनी कमाई कर सकता है : राज बब्बर

 राज बब्बर
राज बब्बर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Oct 2017

Last updated on: Oct 09, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय अमितभाई शाह को लेकर हुए खुलासे के बाद अब राजनीति और गरमा गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने सोमवार को कहा कि 'इतने कम समय में वही इतनी कमाई कर सकता है, जिसके अंकल प्रधानमंत्री हों और पापा मोटाभाई शाह हों।' राज ने यह भी कहा कि भाजपा को यही 'विद्या' अब आम आदमी को भी सिखानी चाहिए।कांग्रेस दफ्तर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए राज ने कहा, "एक बेचारा चाय बेचने वाला, जो सवा सौ करोड़ देश वासियों को तीन साल में महंगाई, बेरोजगारी, लाचारी ही दे पाया था कि अचानक उसके बगल से भ्रष्टाचार ने भी जन्म ले लिया।"उन्होंने कहा, "इस बीजेपी की सरकार में बेटा मॉडल सिखाया जाता है, क्योंकि इस तरह के विद्या का ज्ञानी वही हो सकता है, जिसके अंकल पीएम हों और पापा मोटाभाई शाह हों।"राज बब्बर ने कहा कि पहला सवाल यह है कि जो टेम्पल प्राइवेट कंपनी थी, वह आखिर क्या व्यापार करती थी? दूसरा सवाल यह कि तीन साल चलाने के बाद इसे अचानक क्यों बंद करना पड़ा? जय शाह की कंपनी को 51 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश भी आया है, यह किस आधार पर आया है?प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक सवाल यह भी है कि कुसुम कंपनी, जो एक छोटी सी कंपनी थी, रातो-रात उसे एक बड़ी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बदला गया और इसे कालूपुर सहकारिता बैंक से 25 करोड़ रुपये कर्ज दिया गया था, जबकि इसके बदले में जो जमीन बंधक थी, उसकी कुल कीमत ही 6 करोड़ थी। क्या सरकार ऐसे कुछ और उदाहरण दे सकती है, जिन पर ऐसी अनुकंपा की गई हो।राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से पूछना चाहती है कि क्या जय शाह कोई मंत्री हैं, जो उनके बचाव के लिए देश के कैबिनेट मंत्री को आगे आना पड़ा। जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो काफी गरीब परिवार से आते हैं, वह गरीबों के हक की रक्षा करेंगे या सिर्फ दोस्ती निभाएंगे।

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD