Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

भारतीय नागरिकता की मांग नहीं कर रहे तिब्बती : पेमा खांडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तवांग , 07 Oct 2017

Last updated on: Oct 07, 2017, 00:00 IST

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को कहा कि तिब्बती भारतीय नागरिकता की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यहां भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की पांचवी बैठक में कहा, "वर्तमान में अरुणाचल में तिब्बत के लोगों की जनसंख्या 7,000 है, जोकि हर वर्ष घटती जा रही है। तिब्बत के बहुत से लोगों को विकसित देशों से रहने के बंदोबस्त और रोजगार के प्रस्ताव आ रहे हैं, जिसके कारण वे बस्तियों को छोड़कर जा रहे हैं।"उन्होंने कहा कि तिब्बती पुनर्वास नीति के जरिए केंद्र सरकार ने पूरे भारत में तिब्बती शरणाथिर्यों की बस्तियों में पानी, बिजली, सड़क और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई है।पेमा ने कहा कि उनकी सरकार सभी स्वदेशी समुदायों और छात्र संगठनों से परामर्श करने के बाद ही इस नीति को स्वीकृति देगी।विपक्षी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और कांग्रेस समेत कुछ नागरिक समाज समूहों ने नीति को मंजूरी देने के राज्य मंत्रिपरिषद के 12 अगस्त के फैसले का विरोध किया है।चाकमा-हजोंग शरणार्थी मुद्दे पर गड़बड़ी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए खांडू ने कहा, "राज्य में भाजपा की सरकार इस समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठा रही है।"उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के आदेश दिए हैं और 2,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।खांडू ने कहा, "इन शरणार्थियों की नागरिकता पर निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार है, लेकिन राज्य सरकार इनर लाइन परमिट के बिना उन्हें राज्य में अनुमति नहीं देना चाहती।"इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ²ढ़ है कि अरुणाचल के आदिवासियों को मिलने वाले भूमि अधिकार या कोई भी अधिकार इन शरणार्थियों को नहीं दिए जाएंगे।

 

Tags: Pema Khandu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD