Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वीरभद्र सिंह ने की पड्डल रैली की तैयारियों की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 06 Oct 2017

Last updated on: Oct 06, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिन्दे तथा सह-प्रभारी रंजीता रंजन के साथ कुल्लू से मण्डी पहुंचकर राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की तथा पार्टी कार्यकर्ताओं व सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।पड्डल में पहुंचने के उपरान्त उन्होंने आयोजन स्थल का जायजा लिया तथा ‘विकास से विजय’ रैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव के समापन के उपरान्त कुल्लू के एप्पल वैली रिजॉट में सुशील कुमार शिन्दे से भेंट की और उसके उपरान्त भंुतर हवाई अड्डे से मण्डी के लिए एक साथ रवाना हुए।मण्डी के सर्किट हाउस में पंहुचकर मुख्यमंत्री ने 56.53 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दलूराह (सिराज) के भवन, 1.15 करोड़ रुपये की लागत से सर्किट हाउस मण्डी के अतिरिक्त आवासीय भवन तथा सुन्दरनगर तहसील के धार, बोधल, चन्दडू, चाम्बी, खतरवाड़ी तथा भराड़ी गांवों को लाभान्वित करने के लिए प्रवाह सिंचाई योजना चिरड़ी की आधारशिला रखी। इस सिंचाई योजना के निर्माण कार्य पर 1.73 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क नीधि के अन्तर्गत लगभग 1.90 करोड़ रुपये की लागत से बक्शाड़ में जवाल नदी पर डबल लेन पुल का उद्घाटन भी किया। इस पुल के बनने से क्षेत्र की 10 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।इस अवसर पर स्थानीय मंत्रियों सहित विधायक तथा सम्बन्धित विभागों के अध्यक्ष व अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD