Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस समाज को जोड़ने व तीव्र विकास के लिए समर्पित: वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 06 Oct 2017

Last updated on: Oct 06, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए ‘गैर मुआफीदार’ देवताओं (जिनकी भूमि मुज़ारियत अधिनियम में गई थी) तथा दशहरा उत्सव में शामिल नहीं हुए देवताओं के प्रतिदिन के धार्मिक कार्यों को करने के लिए 1000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने देवताओं के नजराने में 6 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा उत्सव वैश्विक स्तर पर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का परिचायक है तथा प्रदेश के ‘लवी मेले’ के साथ-साथ हथकरघा व हस्तशिल्प के प्रचार के लिए एक उपयुक्त मंच है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सदैव प्रदेश के लोगों के विकास तथा कल्याण के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आए दिन शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए उनकी आलोचना की जाती है, लेकिन वह कभी भी प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शैक्षणिक संस्थानों को बन्द करने के लिए जानी जाती है जबकि कांग्रेस प्रदेश के कोने-कोने में शिक्षा से बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में विश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। प्रदेश के तीन मेडिकल कालेजों में से चम्बा तथा नाहन स्थित कालेजों को कार्यशील कर दिया गया है। हमीरपुर में मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य के लिए वन विभाग की स्वीकृति की प्रतीक्षा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिलासपुर में प्रधानमंत्री द्वारा एम्स की आधारशिला रखी गई है, जिसके लिए राज्य सरकार ने पर्याप्त भूमि प्रदान की है। हालांकि भाजपा इस मामले में कुछ और ही पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान के लिए बहुत पहले से पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवा दी गई थी परन्तु इसके बावजूद शिलान्यास कार्य में काफी देरी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सही मायनों में लोकतंत्र तथा धर्म निरपेक्षता को बनाए रखने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उन्हें समान नजरिए से देखते हैं जबकि भाजपा इसके ठीक विपरीत धर्म के नाम पर लोगों को बांटने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि हम आपसी तालमेल, पे्रम व भाईचारे में विश्वास रखते हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है तथा कांगे्रस सभी धर्मों का सम्मान करती है व कांग्रेसी कट्टरपंथी सोच नहीं रखते।उन्होंने प्रदेश में परम्पराओं, संस्कृति तथा रीति-रिवाजों को बनाए रखने पर भी बल दिया।मुख्यमंत्री ने दशहरा समिति की स्मारिका का भी विमोचन किया तथा मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।इससे पूर्व कुल्लू के उपायुक्त युनूस खान ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस अवसर पर स्वागत किया। युनूस ने सप्ताहभर चले इस उत्सव के दौरान किए गए विभिन्न कार्यो के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा गत माह शिमला में आयोजित दशहरा समिति की राज्य स्तरीय बैठक में देवताओं के नज़राने को 6 प्रतिशत बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्सव को एक सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।राज्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डाॅ. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 4.51 लाख रुपये का चैक भेंट किया।विधायक खूबराम तथा रवि ठाकुर, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांगे्रस समिति के महासचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, मण्डी संसदीय विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हरिचन्द शर्मा, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बुद्धि सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD