Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

वीरभद्र सिंह ने किए 12.17 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 04 Oct 2017

Last updated on: Oct 04, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला से ऑनलाइन 12.17 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए।मुख्यमंत्री ने 3.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के प्रशासनिक खण्ड, 25 लाख रुपये की लागत से इसी महाविद्यालय के नवीनीकृत छात्रावास तथा 1.15 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा मैदान में नवीनीकृत बैडमिटन हॉल के लोकार्पण किए।श्री वीरभद्र सिंह ने शिमला के नाभा में सरकारी कर्मचारियों के लिए 7.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 56 आवासीय क्वाटर्ज़ का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग के वुड हॉल कॉटेज के जीर्णोद्वार के लिए भी आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को उनके घर-द्वार के समीप गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार लड़कियों को उच्च स्तर तक निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित बना रही है, ताकि वे इस शिक्षा को प्राप्त करने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यावसायिक संस्थान खोले जा रहे है, ताकि युवा राज्य के भीतर यह शिक्षा प्राप्त कर सकें।उन्होंने कहा कि बच्चों को विधानसभा के समीप स्थापित किए जा रहे डिजिटल पुस्तकालय की सुविधा का लाभ प्राप्त करना चाहिए।

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD