Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यकः आचार्य देवव्रत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 03 Oct 2017

Last updated on: Oct 03, 2017, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि ‘शुद्धीकरण’ को हमारे धर्म में पांच तत्वों में एक के रूप में वर्णित किया गया है, जिसके अंतर्गत हमारे संतों ने आन्तरिक तथा बाह्य स्वच्छता के बारे में कहा है, इसलिय जीवन के लिए स्वच्छता अति महत्वपूर्ण है।राज्यपाल गत देर सायं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरूक्षेत्र में एनआईटी कुरूक्षेत्र द्वारा विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान एवं रागीरी के सहयोग से आयोजित ‘कालिया मर्दन एवं स्वच्छ गृह’ व्याख्यान के अवसर पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सम्मान व प्रतिष्ठा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। राज्यपाल ने कहा कि यह नागरिक समाज का दायित्व है कि हम ईमानदारी के साथ देश को स्वच्छ बनाने में योगदान करें।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में शामिल (ब्रेण्ड एम्बेस्डर) नवरतनों में एक पदम विभूष्ण डा.सोनल मानसिंह को सम्मानित किया।डॉ. सोनल मानसिंह ने इस अवसर पर कहा कि सफाई हमारी नैतिकता से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने धर्म की दृष्टि से रोजमर्रा के जीवन में सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला।एनआईटी के निदेशक पदमश्री डॉ. सतीश कुमार ने संस्थान में वर्ष के दौरान आयोजित की गई स्वच्छता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।रागिरी के संचालक शिवेन्द्र कुमार ने कहा कि उनका संगठन भी स्वच्छता अभियान सहित अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने स्वच्छता अभियान में किए जा रहे संस्थान के प्रयासों के बारे अवगत करवाया।अधिष्ठाता एनआईटी छात्र कल्याण प्रो. सत हंस ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।कामाख्या कलापीठ के कलाकारों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD