Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

उप्र के उच्च शिक्षण संस्थानों में माहौल बदतर हुआ : राजबब्बर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Sep 2017

Last updated on: Sep 28, 2017, 00:00 IST

 कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में पिछले कई माह से शिक्षण माहौल बदतर हुआ है, इन संस्थानों में अराजकता फैल चुकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा, "विश्वविद्यालयों और आईआईटी कानपुर तक में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। इससे विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। बीएचयू में अभी भी माहौल शांत नहीं हो पाया है। इन घटनाओं से प्रशासन और प्रदेश सरकार की लापरवाही उजागर हुई है।"राजबब्बर ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए छात्राओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को तत्काल रोकने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं छात्राओं की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग है। उन्होंने कहा, "बीएचयू में छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज एवं फायरिंग की घटना और कानपुर के आईआईटी में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना से यह साबित होता है कि प्रदेश में जंगलराज है और योगी सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।"राजबब्बर ने कहा, "आज के छात्र कल के भविष्य हैं, इस सोच को ही समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। आज विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को समुचित सुरक्षा प्रदान करने में सरकार अक्षम साबित हो रही है।"प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले लोगों ने इस ढंग का माहौल बना दिया है कि बेटियां एवं महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राजबब्बर ने कहा कि छात्रसंघों का चुनाव न होना तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय परिसरों में अराजकता का माहौल बनाने से यह स्थिति प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पहुंची है, जिससे छात्र और छात्राएं दोनों सुरक्षित नहीं है।

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD