Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फिल्मों में वापसी पर बोलीं हेमा, 'मेरे जीवन का वह चरण समाप्त हो गया'

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 06 Sep 2017

Last updated on: Sep 06, 2017, 00:00 IST

दिग्गज अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी का कहना है कि अभिनय अब उनके जीवन का हिस्सा नहीं है, लेकिन अगर उन्हें कोई दिलचस्प व बढ़िया किरदार निभाने का प्रस्ताव मिलता है तो वह जरूर करेंगी। हेमा ने आगामी कार्यक्रम 'सिनर्जी-2017' (अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव) के दौरान संवाददाता सम्मेलन से इतर कहा, "मुझे लगता है कि मेरे जीवन का वह चरण अब खत्म हो गया। यहां तक कि संसद में भी लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं फिल्में कर रही हूं या नहीं। मैं करना चाहती हूं लेकिन मुझे एक अच्छी कहानी चाहिए। मैं सिर्फ फिल्म करने के लिए फिल्म नहीं करना चाहती। अगर मुझे 'बागबान' जैसा मिलता-जुलता या कोई दिलचस्प किरदार मिलता है तो फिर मैं फिल्म में काम जरूर करूंगी।"'सिनर्जी-2017' कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि वह इसे पेश करने जा रही है। अभिनेत्री ने कहा, "मैं इस कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। मैं इसमें नृत्य नहीं करूंगी, मैं इसे पेश कर रही हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं नृत्य करना बंद कर रही हूं। मैं नृत्य के क्षेत्र और हमारे देश के लोगों की सेवा के क्षेत्र में काम करते रहना चाहती हूं।" हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा सांसद हैं। जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि वह कब केंद्रीय मंत्री बनने जा रही हैं तो उन्होंने कहा, "काफी लोग मुझसे यह सवाल करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मंत्री बनने और शासन करने का मेरा स्वभाव है।"उन्होंने कहा कि वह जो कुछ भी है, उससे खुश हैं। अभिनेत्री ने बताया कि बतौर सांसद वह अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने की कोशिश करती हैं और इससे उन्हें वास्तव में खुशी महसूस होती है। वह अपने मथुरा संसदीय क्षेत्र में बदलाव लाना चाहती हैं और तब तक चैन से नहीं बैठेंगी, जब तक अपने मकसद में सफल नहीं हो जाती हैं। 'सिनर्जी-2017' महोत्सव के जरिए हेमा मालिनी पूरे भारत के युवा कलाकारों को उभरने का मौका देंगी, जो शास्त्रीय नृत्य करेंगे। यह महोत्सव मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में आयोजित होगा। 

 

Tags: Hema Malini , BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD