Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

निर्भीक हिंदू की बात हो : . प्रवीण तोगड़िया

Listen to this article

5 Dariya News

रायपुर , 27 Aug 2017

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाह अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुत्व और हिंदू की बात करते हुए कहा कि हम गाय और मंदिर तक सीमित हो जाते हैं लेकिन अब हमें समृद्ध, मजबूत और निर्भीक हिंदू की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आज पूर्ण समृद्ध भारत बनाना है। अपने परिवार की चिंता जरूर करें पर उसका एक हिस्सा यदि धर्म, समाज व राष्ट्र के लिए निकालते हैं तो कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा, किसी किसान को आत्महत्या करने की नौबत नहीं आएगी। तोगड़िया विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष समाजसेवी डॉ. रमेश मोदी के 75वां जन्मदिन समारोह में रविवार को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में अमृत महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। तोगड़िया ने हिंदुत्व और हिन्दु की बात करते हुए कहा कि, हम गाय और मंदिर तक सीमित हो जाते हैं लेकिन अब हमें समृद्ध, मजबूत और निर्भीक हिन्दू की बात करनी चाहिए। ऋषि मुनियों का यह स्वस्थ देश आज बीमार हो गया है। 14 लाख करोड़ का बजट केवल स्वास्थ्य के लिए है, बावजूद इसके लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने 25 रुपये फीस के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन आज के दौर में जिसके पास 1 करोड़ रुपये नहीं है उसका बेटा एमबीबीएस नहीं कर सकता। 25 लाख लोगों को विहिप नि:शुल्क पढ़ा रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से प्रतिदिन एक व्यक्ति का नि:शुल्क इलाज करने की अपील की, बाकी मरीजों को उनके पास विहिप के कार्यकर्ता भेजेंगे। विहिप के रायपुर कार्यालय में नागालैंड के बच्चे तक पढ़ रहे हैं। जो रमेश मोदी जैसे व्यक्ति के प्रयासों से संभव हो रहा है।

 

Tags: PARVEEN TOGADIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD