Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

दुष्कर्म मामले में राम रहीम को दोषी करार देने के बाद व्यापक हिंसा, 30 की मौत

Listen to this article

5 Dariya News

पंचकुला , 25 Aug 2017

Last updated on: Aug 25, 2017, 00:00 IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में पंचकुला की सीबीआई अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उनके नाराज भक्त हिंसा पर उतर आए। पंजाब व हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई। समर्थकों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पंजाब के मनसा, बठिंडा, पटियाला, फजिल्का व फिरोजपुर शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन जगहों पर डेरा सच्चा सौदा के समर्थक अधीरता से सीबीआई के फैसले का इंतजार कर रहे थे। फैसला आते ही यह हिंसा पर उतारू हो गए।कुछ ही देर में हरियाणा का पंचकुला जैसे किसी युद्ध क्षेत्र में बदल गया।राम रहीम के पंजाब व हरियाणा में लाखों समर्थक हैं। पंजाब में दस जगहों पर सेना को बुलाया गया है।यह सब तब शुरू हुआ जब सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह ने विवादास्पद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 2002 में अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के आरोपों का दोषी करार दिया। राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।अदालत की 15 सालों की लड़ाई खत्म होने के बाद डेरा प्रमुख को हिरासत में लिया गया। इसके बाद बाहर तैनात सैनिकों ने अदालत परिसर का प्रभार संभाल लिया।

अदालत के सूत्रों ने कहा कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अदालत में न्यायाधीश के फैसला सुनाए जाने के दौरान अपने हाथ प्रार्थना की मुद्रा में जोड़े हुए थे और अपनी आंखें बंद की हुई थीं। फैसले के बाद त्वरित मेडिकल चेकअप हुआ और उन्हें हरियाणा के रोहतक की जेल ले जाया गया।इस दौरान शहर में लाखों की संख्या में बाबा समर्थकों व हजारों सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी रही। समर्थकों ने पहले सोचा था कि उन्हें छोड़ दिया जाएगा, लेकिन वह बाद में उदास हो गए और फिर नाराजगी से भर गए।अदालत ने अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच फैसला सुनाया। इस दौरान हजारों पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल अदालत के बाहर तैनात थे। लेकिन, इस सबके बावजूद फैसले के बाद भीड़ आनन-फानन में सड़कों पर उतर आई और सैकड़ों वाहनों व इमारतों को फूंक डाला।पंचकुला के निवासियों ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि भीड़ ने हमला किया और एक बेकरी व सिनेमा थिएटर व एक होटल में आग लगाने की कोशिश की और सैकड़ों कारों व दो पहिया वाहनों को आग लगा दी। निवासियों ने खुद को घरों में कैद कर लिया।शुरुआत में बड़ी भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला कर उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया। इसके साथ ही पत्रकारों पर भी हमला किया गया। कुछ पत्रकारों ने लोगों के घरों में शरण ली। इसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की। इसमें 30 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों व मीडिया के लोगों सहित करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के शरीर से खून बह रहा था व कुछ गोलियों से जख्मी सड़क पर पड़े थे। पंचकुला पूरी तरह से काले घुएं में डूब गया था।कुछ घंटे के बाद हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधु ने कहा, "पंचकुला अब 100 फीसदी सुरक्षित है।"पंजाब के मलाउत व मनसा शहर के दो रेलवे स्टेशनों को जलाने की कोशिश की गई। संगरूर के एक बिजली कार्यालय को आग लगा दी गई। मनसा में दो आयकर विभाग के वाहनों को आग लगाई गई।संगरूर में लहरगागा कस्बे में एक तहसील कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया। पंजाब के मुक्तसर जिले के लांबी शहर में एक नकाबपोश ने एक टेलीफोन एक्सचेंज पर पेट्रोल बम फेंका व हवा में गोलियां दागीं। इससे दहशत फैल गई।हरियाणा में ज्यादातर शहरों में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।रोहतक शहर की सुरक्षा व्यवस्था सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के हवाले कर दी गई। यह शहर बीते साल फरवरी में जाट आंदोलन की भी गिरफ्त में आ चुका है। उस आंदोलन का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा था।पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों अमरिंदर सिंह व मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।दिल्ली में ट्रेन के दो खाली डिब्बों व दो बसों में आग लगा दी गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।अमरिंदर सिंह ने कहा, "हमारे बल किसी हिंसा को रोकने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि सेना को दस जगहों पर बुलाया गया। सैनिकों ने जिरकपुर व बनुर कस्बों में फ्लैग मार्च किया है। यह दोनों स्थान पंचकुला से सटे हैं।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अमरिंदर सिंह व खट्टर से बातचीत कर कानून व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मदद का भरोसा दिया।

 

Tags: PROTEST , CRIME NEWS HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD