Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सईद बशारत बुखारी ने जम्मू कश्मीर में बागवानी उत्पादन को बढ़ाने हेतु नये तरीके अपनाने पर बल दिया

उच्च गुणवत्ता वाली प्लांट नर्सरियों को विकसित करने पर बल दिया, जकूरा में एचडी फलोद्यान का निरीक्षण किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 20 Aug 2017

Last updated on: Aug 20, 2017, 00:00 IST

बागवानी मंत्री सईद बशारत बुखारी ने आज बागवानी उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु दृश्टिकोण योजना बनाने के अलावा राज्यभर में उच्च गुणवत्ता वाली प्लांट नर्सरियों को विकसित करने पर पर बल दिया।मंत्री ने यह बात नाबार्ड तथा पीएमडीपी सहित विभिन्न विकास कार्यो के अंतर्गत राशि के प्रयोग की समीक्षा हेतु बागवानी अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।बागवानी निदेशक कश्मीर मथोरा मसूम, योजना एवं विपणन बागवानी निदेशक मंजूर अहमद कादरी तथा मुख्य बागवानी अधिकारी और बागवानी अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि बागवानी उद्योग एवं न केवल किसानों बल्कि सम्पूर्ण राज्य के भाग्य को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य के बागवानी क्षेत्र ने 6000 मिट्रिक टन फल का उत्पादन किया है जबकि इसकी क्षमता 40,000 मिट्रिक टन फल उत्पादन की है। 

उन्होंने कहा कि बागवानी उत्पादन को बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा इस सम्बंध में नये तरीके अपनाये गये हैं जिसके शीघ्र ही बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में बागवानी उत्पादन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले पौधों को अपनाने से किसानों के साथ साथ राज्य को भी आर्थिक मुनाफा होगा।इसके उपरांत मंत्री ने गुलाब बाग जकूरा में उच्च गुणवत्ता वाले पौधारोपण फलोद्यान का निरीक्षण कर सरकारी योजना के तहत इस वर्श के पूर्व लगाये गये उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की स्थिति का जायजा लिया।मंत्री ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को लोगों तक पहुंचकर उन्हें सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए कहा ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। विकास प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागेदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने अधिकारियों को योजना एवं विकास गतिविधियों में प्रमुख लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पंचायत सदस्यों को शामिल करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिये। 

 

Tags: Syed Basharat Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD