Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

योगी आदित्यनाथ 5 बार सांसद रहे तो क्यों नहीं किया काम : गुलाम नबी आजाद

 गुलाम नबी आजाद
गुलाम नबी आजाद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 19 Aug 2017

Last updated on: Aug 19, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में फैले इंसेफलाइटिस के लिए पिछली सरकारों को दोषी बताने के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने मुख्यमंत्री योगी को घेरा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से पांच बार सांसद रहने के दौरान योगी ने काम क्यों नहीं किया। आजाद शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में मौत का शिकार हुए बच्चों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के विकास का कोई भी काम नहीं किया है।आजाद ने कहा, "लगातार पांच बार से योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हैं और केंद्र में भाजपा सरकार पहले भी थी और अभी भी है। इन्होंने गोरखपुर के अस्पतालों के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्हें (योगी) पता है कि यहां पर लंबे समय से महामारी गंदगी से फैल रही थी, लेकिन वह आंख बंद करके बैठे थे। अब सफाई की बात करने के साथ ही प्रदेश की पहले की सरकारों को कोस रहे हैं।"उन्होंने कहा, "योगी जी अपने बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं कि उन्होंने गोरखपुर के लिए कुछ भी नहीं किया है। अगर थोड़ा बहुत भी काम किया होता तो आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई बच्चों की मौत न होती।" 

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD