Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

चौधरी जुल्फकार अली ने समय पर उपभोक्ताओं के मध्य अनाज वितरण करने को कहा

कहा बुनियादी सुविधाओं को बढाना विभाग की प्रथम जिम्मेदारी है

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 17 Aug 2017

Last updated on: Aug 17, 2017, 00:00 IST

सूचना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली ने आज जम्मू के विभिन्न जिलों में जरूरी सामग्री की आपूर्ति एवं भंडार स्थिति की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की।एफसीएसएंडसीए सचिव शफीक अहमद रैना, एफसीएसएंडसीए निदेशक आर ए इंकलाबी, एफसीएसएंडसीए निदेशक कश्मीर निसार अहमद वानी, सहायक निदेशक, तहसील आपूर्ति अधिकारी तथा विभाग के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में अनाज की शत प्रतिशत खरीद, अनाज उठाने तथा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ताकि उपभोक्ताओं के इसके लिए कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को इस सम्बंध में सम्पूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने को कहा। उन्होंने सहायक निदेशक, ट्रेड तथा स्टोर को अनाज के स्टोरों में अनाज का पर्याप्त भंडार रखने तथा सम्बंधित टीएसओ के साथ तालमेल से कार्य करने  के लिए भी कहा ।मंत्री ने कहा कि लोगों को उनके दरवाजे तक राशन, मिट्टी का तेल, एलपीजी जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्रथम जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को विभाग की कार्यप्रणाली में जवाबदेही एवं पारदर्शिता लाने तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए कहा।उन्होंने अधिकारियों को उचित मूल्यों की दुकानों पर नियमित क्षेत्रीय दौरा कर वहां पर उपलब्ध पर्याप्त अनाज की जांच करने के लिए कहा।अनाज का सही वितरण सुनिश्चित करने हेतु सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि एफसीआई, राज्य सड़क परिवहन निगम तथा एफसीएसएंडसीए को तालमेल के साथ काम करना चाहिए। 

 

Tags: Chowdhary Zulfkar Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD