Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

योगी सरकार पर चले बच्चों की हत्याओं का मुकदमा : राज बब्बर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 13 Aug 2017

Last updated on: Aug 13, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल में पांच दिनों में दर्जनों बच्चों की मौत मामले में योगी सरकार को घेरा और बच्चों की हत्यारी सरकार करार दिया।राज बब्बर ने कहा कि सरकार ने ही बच्चों की हत्या कराई है। बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल में सरकार की लापरवाही से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हुई, जिस वजह से लगभग 70 बच्चों की मौत हो गई।प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "यह कौन बताएगा कि उन मासूम बच्चों की हत्या हुई है या फिर मृत्यु। यह इसलिए भी शर्मनाक है, क्योंकि इस कांड से 48 घंटे पहले खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में थे। वह इस मेडिकल कालेज में भी गए थे।"उन्होंने कहा कि कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज कहते हैं कि यह जनसंहार है। जब यह जनसंहार है तो क्यों न योगी सरकार पर हत्याओं का मुकदमा चलाया जाए?राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार न गाय की रक्षा कर पा रही है और न ही बच्चों की। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें (योगी) कुर्सी पर बिछने वाले तौलिये का रंग मालूम होता है, लेकिन कुर्सी की जिम्मेदारी नहीं। उन्हें नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मामले की जांच कराने का ढोंग कर रही है, क्योंकि सरकार अपने निर्णय में पहले ही कह चुकी है कि ये मौतें ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई। जब फैसला हो गया, तो जांच का क्या औचित्य है? सरकार के मंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने पुर्तगाल के जंगल की आग के बारे में ट्वीट किया, लेकिन 70 बच्चों की मौत पर मौन हैं।

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD