Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने हज हाउस में यात्रियों के अंतिम जत्थे को रवाना किया, प्रबंधों पर संतृस्टी जताई

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 03 Aug 2017

हज एवं औकाफ राज्य मंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने आज बेमिना हज हाउस से हाजियों के अंतिम जत्थे का रवाना किया।राज्य हज समिति ने मंत्री को साऊदी अरब में यात्रियों के लिए किये गये प्रबंधों तथा उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। यह भी बताया गया कि इस वर्श जम्मू कश्मीर से 8103 यात्री हज कर रहे हैं जिनमें 4579 पुरूश तथा 3579 महिलाएं है।  यह यात्री श्रीनगर अंतर्राश्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर साऊदी अरब तक 20 एयर इंडिया की उडानों में यात्रा करेंगे।इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने यात्रियों के लिए सुचारू रूप् से प्रबंध करने हेतु नागरिक, पुलिस तथा औकाफ प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा राज्य हज समिति के प्रयासों के कारण जम्मू कश्मीर राज्य के हज कोटे में पिछले वर्श के मुकाबले लगभग 1500 की बढोतरी हुई है।मंत्री ने कहा कि इस वर्श यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढी है। उन्होंने कहा कि इस वर्श यात्रियों को हैल्पलाईन नम्बरों के साथ विषेश पहचान पत्र भी जारी किये गये। फारूक अंद्राबी ने हज 2017 के लिए किये गये प्रबंधों पर संतुश्टि जताते हुए आशा जताई कि 2018 में इससे भी अधिक सुधार होगा।यात्रियों को सिमकार्ड जारी करने के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि यात्रियों को अग्रिम सिमकार्ड जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कुछ यात्रियों ने आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है जिस कारण उनके सिमकार्ड एक्टीवेट नहीं हुए हैं। आवास सुविधाओं के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि 19778 भारतीय हाजियों को ग्रीन से अजीजिया तक आवास दिये गये हैं जिनमें से 900 यात्री जम्मू कश्मीर राज्य से हैं।इस अवसर पर मंत्री ने यात्रियों से राज्य में शांति हेतु प्रार्थना करने के लिए कहा । उन्होंने सुरक्षित एवं सुचारू यात्रा की कामना की।

 

Tags: Syed Farooq Ahmad Andrabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD