Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शैमरॉक स्कूल में विद्यार्थियों के मध्य कविता उच्चारण मुकाबलों का आयोजन

छोटे छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेसों में कविता के पात्रों को जीवित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 31 Jul 2017

Last updated on: Jul 31, 2017, 00:00 IST

शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69  के प्राईमरी सैक्शन के विद्यार्थियों के मध्य संगीतमय कविता उच्चारण मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध कविताओं के पात्रों के रूप धारण करके किरदारों को जीवित करते हुए कवी की कलपना को असली रूप में ले आए। इसके साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने कविताओं के संगीत पर खूबसूरत डांस करके इन पलों को और खूबसूरत बना दिया।इस विशेष प्रोग्राम संबंधी स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एसके शर्मा ने बताया कि कविता मुकाबलों में प्ले वे से कक्षा से लेकर चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के उच्चारण लहजे में संपूर्णता लाना व उनमें आत्म विश्वास पैदा करना है। इसके साथ ही इस तरह के मुकाबले विद्यार्थियों के भीतर मुकाबले की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज की मुकाबले भरी जिंदगी में जरूरी हो गया है कि बच्चों के अंदर बचपन में ही इस तरह का आत्म विश्वास भरा जाए ताकि वे बचपन से प्रभावित होकर मुकाबले भरी जिंदगी के लिए तैयार हो सकें। इसके बाद छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न धुनों पर डासं की पेशकश भी की, जिसका स्कूल अध्यापकों व अन्य विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया। डायरेक्टर एजुकेशन शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल जीवन की कामना की। 

 

Tags: Shemrock School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD