Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

मुख्यमंत्री की डांट मेरे लिए बुजुर्ग का आर्शीवाद...राम सिंह

वीरभद्र सिंह की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा कोशिश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 17 Jul 2017

Last updated on: Jul 17, 2017, 00:00 IST

प्रदेश पीसीसी के सचिव एवं बंजार कांग्रेस से टिकट के दावेदार राम सिंह मिंया ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेरे पिता के समान हैं उनका मुझे डांटना फटकारना अधिकार है। राम सिंह मिंया मीडिया के उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें वीरभद्र सिंह ने राम सिंह मिंया को सुक्खू का चमचा कहा था और खूब फटकार लगाई थी। उस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की नाराजगी को मैं दूर करने का प्रयास करूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार बंजार विधानसभा क्षेत्र में पथ यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि बंजार विस क्षेत्र की पथ यात्रा कांग्रेस 18 जुलाई को बजौरा से शुरू करेगी। पहले चरण की यह पथ यात्रा 24 जुलाई तक चलेगी। जबकि दूसरे चरण की रथ यात्रा 1 से 7 अगस्त तक पलाहच वार्ड में निकालेंगे जबकि तीसरी पथ यात्रा 15 से 21 अगस्त तक चैहणी और खाड़ागाड वार्ड में निकाली जाएगी। उन्होंने बंजार क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस पथ यात्रा में एक होकर चलें ताकि कांग्रेस को मजबूत करने में हम कामयाब हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी का हाईकमान से टिकट लेने का अधिकार है। हर कार्यकर्ता टिकट की डिमांड कर सकता है लेकिन टिकट देना हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में है। 

उन्होंने कहा कि बंजार से जिसे भी पार्टी हाईकमान टिकट देगी हम मिलकर कार्य करेंगे। प्रदेश पीसीसी सचिव राम सिंह मिंया और जिला प्रवक्ता चुनेश्वर ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस पार्टी से निष्कासित एक नेता सोनियां गांधी के नाम का दुरूपयोग कर रहा है। जिसने सोनियां गांधी विचार मंच बनाया है और वह सोनियां गांधी के नाम को बदनाम कर रहा है। उक्त नेता ने सोनियां गांधी के नाम की एनजीओ बना रखी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कई ब्रिगेडें इससे पहले भी बनीं लेकिन कांग्रेस पार्टी मुख्य है और लोग इस तरह की ब्रिगेड बनाने वालों के झांसे में न आए। उन्होंने यह भी कहा कि सोनियां गांधी अपने आप में एक एनजीओ और उन्हें किसी एनजीओ और मंच बनाने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर जिला कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता चुनेश्वर ठाकुर, महासचिव देवेंद्र ठाकुर, जय बिहारी लाल, मोती राम पालसरा, दिलीप विष्ट, शानू, प्रशांत लबली, हरी सिंह, सुमित ठाकुर, तेजा सिंह, राजेंद्र शर्मा, तेजस्वी, जीतराम, टेक चंद, हेम राज, पींगला भंडारी, योग राज  गुलशन, ओम प्रकाश, हुक्म, लीलाधर, मेहर चंद, पन्ना लाल, स्वर्ण सिंह, धनी राम, मोती राम, गोविंद ठाकुर, सोनू, गोपी चंद, गोपाल शर्मा, राजेश सेठ, पवन ठाकुर उपस्थित रहे।

 

Tags: CONG HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD