Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

कांग्रेस प्रत्याशी पिंगला भंडारी ने बंजार में किया शक्ति प्रदर्शन

नामांकन के बहाने कांग्रेसियों को एकजुट करने में रही कामयाब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंजार , 15 Dec 2015

Last updated on: Dec 15, 2015, 00:00 IST

पंचायतीराज चुनाव में नामांकन के प्रथम दिन जहां कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए वहीं, नामांकन के बहाने कुछ उम्मीदवारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसी कड़ी में पलाहच वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी पिंगला भंडारी ने बंजार में अपना जोरदार प्रदर्शन किया। लिहाजा, पिंगला भंडारी बंजार में कांग्रेस को एकजुट करवाने में कामयाब रही है। पिंगला भंडारी का स्वागत जनता ने जगह-जगह पर किया। सुबह नौ बजे पिंगला भंडारी का काफिला सैंज घाटी के देहूरी से बंजार के लिए रवाना हुआ तो सैंज, लारजी, भूइंका पुल, फागू पुल, मंगलौर व सिधवा में पिंगला का लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं, बंजार में पिंगला के पक्ष में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ ही रैली निकाली और वहां पर 12 बजे पिंगला भंडारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए पिंगला भंडारी ने कहा कि पलाहच वार्ड के चहुंमुखी विकास करने की वे क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि यदि पलाहच वार्ड का  चहुंमुखी विकास, पर्यटन को बढ़ावा महिलाओं को सम्मान व युवाओं को काम दिलवाना है तो जनता बेझिझक होकर कांग्रेस प्रत्याशी को सपोट और वोट करके कामयाब बनाएं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष जय बिहारी लाल ने कहा कि अब पलाहच वार्ड की जनता का समय आ गया है कि वह अपने विवेक से काम लेने वाली उम्मीदवार एवं अपने पांव पर खड़ी उम्मीदवार को चुने। उन्होंने कहा कि पिंगला भंडारी युवा, कर्मठ, ईमानदार एवं विवेकशील तथा कार्य करने की जिज्ञासा रखने वाली उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि पिंगला भंडारी की जीत के बाद जनता उनसे सीधे संपर्क साध कर अपने क्षेत्र का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कब तक बैशाखियों के सहारे चलने वाले उम्मीदवारों को जनता चुनती रहेगी। पलाहच वार्ड में टेलेंट से भरपूर उम्मीदवार को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है और उक्त उम्मीदवार की भारी बहुमत से जीत भी होगी। इस दौरान बंजार कांग्रेस के उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, महामंत्री टीसी महंत, राम सिंह मिंया, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रभा पालसरा, पंचायत समिति सदस्य झाबे राम ठाकुर, थरवन पालसरा आदि कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

 

Tags: CONG HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD