बृहस्पतिवार को अनंतनाग के निकट एक आतंकवादी हमले में मारे जाने वाले पर्यटकों को पुष्पांजलि देने के लिए आज सुबह मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हवाई अड्डे पर गई।उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने मारे गए पर्यटकों को पुष्पांजलि दी।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के साथ उनके परिवार के सदस्यों की दुखद मौत पर गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिंसा के भयानक कार्य ने कश्मीरी लोकाचार और संस्कृति को हिला दिया है और सभी लोगों ने इस भयानक कृत्य की निंदा की है।इससे पहले, महबूबा मुफ्ती, डॉ निर्मल सिंह के साथ श्रीनगर अनंतनाग में घायल पर्यटकों मिली। उन्होंने दोनों स्थानों पर अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे घायल लोगों की अच्छी तरह से देखभाल करें।मुख्यमंत्री ने रात भर अनंतनाग में बचाव व राहत कार्य की निगरानी की। वह घायल और फंसे यात्रियों से मिलने गई और राज्य सरकार की ओर से सभी मदद का आश्वासन दिया।इस घटना के बारे में सुनने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्रीख् लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर के साथ तुरंत अनंतनाग को रवाना हुई और स्थिति का आकलन किया। उन्होंने वारदात स्थल और जिला अस्पताल, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा था, का दौरा किया।महबूबा मुफ्ती ने लोक निर्माण मंत्री तथा मंडल प्रशासन के साथ, फंसे यात्रियों के साथ रात भर रही और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने की निगरानी की और उन्हें आश्वस्त किया।