Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल खेल के क्षेत्र में फिर चमकेगा पंजाब, नई खेल नीति ने बदली दिशा: मीत हेयर लोगों की सेवा में हाज़िर हैं हर कांग्रेसी वर्कर - गुरजीत सिंह औजला भगवंत मान ने बठिंडा वासियों से की अपील: बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

नक्सलियों के गढ़ में संविधान का मंदिर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) , 09 Jul 2017

छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संविधान का मंदिर? बात कुछ अजीब सी लगती है न! लेकिन ऐसा ही है। जगदलपुर में जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर तोकापाल ब्लॉक का एक गांव है बुरुं गपाल। लगभग दो हजार की आबादी वाले इस गांव की खास बात यह है कि यह देश में अकेला गांव है, जहां भारत के संविधान का मंदिर है। करीब 25 साल पहले यहां आदिवासियों ने स्टील प्लांट के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके बाद इस मंदिर की स्थापना की गई। अब एक बार फिर इस गांव में ग्रामीण लामबंद हो रहे हैं, जिसकी वजह 9 मई, 2015 को दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने साइन हुए अल्ट्रा मेगा स्टील प्लांट का एमओयू है। इस प्लांट को लेकर ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। हालांकि स्टील प्लांट का विरोध 2014 से चल रहा है। अब तक 14 गांव विरोध में आ चुके हैं। 1992 में 6 अक्टूबर को इस इलाके के मावलीभाटा में एसएम डायकेम के स्टील प्लांट का भूमिपूजन और शिलान्यास हुआ था।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार क्षेत्र में लगातार उद्योग पर उद्योग लगाने के प्रस्ताव में कंपनियों से एमओयू साइन कर रही है, लेकिन अब तक ग्रामीणों से इस बारे में कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया है। जबकि, संविधान की पांचवीं अनुसूची में यह जरूरी था। प्लांट के विरोध में आदिवासी लामबंद हो गए हैं। 24 दिसंबर, 1996 को तैयार हुआ मंदिर करीब 6 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा चबूतरे पर बना है। इस पर पीछे की ओर 6 फीट ऊंची और 10 फीट चौड़ी दीवार बनी है। इस दीवार पर भारतीय संविधान में अनुसूचित क्षेत्रों के लिए ग्राम सभा की शक्तियां और इससे संबंधित इबारतें लिखी हैं, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा मिट चुका है। उन दिनों आंदोलन की अगुवाई यहां कलेक्टर रह चुके समाजशास्त्री डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा ने की थी। उन्होंने बुरुं गपाल गांव में ही डेरा जमा लिया था और उन्होंने ही यह मंदिर बनाया था। इसी जगह से पूरा आंदोलन संचालित होता था। डॉ. शर्मा करीब तीन साल यहां रहे। लगातार यहां बैठकें होती थीं। 

इसके बाद 73वां संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ। हालांकि इस मंदिर का कोई कमरा नहीं है और न ही इस पर छत है, लेकिन ग्रामीण इस स्थान का बेहद सम्मान करते हैं। बताया जाता है कि लोगों में इस स्थान को लेकर गजब की आस्था है। गांव में त्यौहार हो या कोई नया काम शुरू करना, पूरा गांव यहीं जुटता है। संविधान की कसमें खाई जाती हैं, इसके बाद ही एक राय होकर काम शुरू करते हैं। यह परंपरा करीब 25 साल से लगातार कायम है। पंचायती राज अधिनियम लागू होने के बाद वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश की पहली ग्रामसभा बुरुं गपाल में ही हुई थी। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए थे। इस ग्रामसभा ने उस समय स्थानीय नौकरी में बाहरी लोगों का विरोध करते हुए शिक्षाकर्मियों की भर्ती निरस्त कर दी थी। इसी ग्राम सभा में मुकुंद आयरन और एसएम डायकेम के स्टील प्लांट को भी निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से दोनों उद्योग यहां फिर कभी नहीं आ सके।

 

Tags: DHARMIK , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD