Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भाजपा सरकार में गाय सड़कों पर भूखी घूम रही : राज बब्बर

राज बब्बर
राज बब्बर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) , 29 Jun 2017

Last updated on: Jun 29, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने किसान पंचायत व चौपाल में किसानों को फसलों का उचित मूल्य न मिलने, गन्ने का बकाया भुगतान न होने और कर्जा माफ न होने का आरोप प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर वोट मांगने वालों की सत्ता गाय सड़कों पर भूखी घूम रही है। 'न कर्जमाफी, न रोजगार का मौका, प्रचंड बहुमत फिर भी प्रचंड धोखा' नारे के साथ गुरुवार को हक मांगो अभियान कार्यक्रम के तहत योगी सरकार पर हमला बोलते हुए राज बब्बर ने कहा, "छुट्टा जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। गाय के नाम पर वोट मांगने वालों ने सत्ता में आने के बाद गाय के लिए कुछ नहीं किया न उनके लिए कोई आश्रय बनाया और न ही कोई खाने की व्यवस्था की, जिससे आज गाय सड़कों पर भूखी घूम रही है। कौन बेटा अपनी मां को सड़क पर छुट्टा छोड़ देता है।"

उन्होंने कहा, "2014 में दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली। मैं इस समय वोट मांगने नहीं आया हूं, क्योंकि इस समय कोई चुनाव नहीं चल रहे हैं। हम एक मुट्ठी की तरह हैं और हमें एक रहने की आवश्यकता है। किसानों का मुख्य उत्पादन गन्ना, चावल एवं गेहूं है। आज इन फसलों का समुचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कमलापुर की शुगर मिल बंद पड़ी है और किसानों को उनके गन्ने का बकाया अभी तक नहीं मिला है।"राज बब्बर ने कहा, "किसान मुसलमान या ब्राह्मण नहीं होता है वह किसान होता है। लेकिन चुनाव के समय किसानों को भी हिंदू-मुसलमान में बांट दिया जाता है। क्या किसी को नौकरी मिली? क्या किसान का ऋण माफ हुआ? क्या चीजों के दाम कम हुए? जहां तक बेरोजगारी की बात है तो 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार है।"उन्होंने कहा कि बहनों, बेटियों की शादियां नोटबंदी की वजह से नहीं हो पाई। मां मुसीबत में है और बेटे आत्महत्या कर रहे हैं, क्योंकि वह बेरोजगार है।

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD