Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

समूचे मुल्क में फैलाया जा रहा इस्लाम का डर : असदुद्दीन ओवैसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 24 Jun 2017

Last updated on: Jun 24, 2017, 00:00 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि देशभर में इस्लाम का डर पैदा किया जा रहा है, नतीजतन भीड़ मुस्लिमों की हत्या कर रही है। हरियाणा में चलती ट्रेन में भीड़ द्वारा एक 17 वर्षीय मुस्लिम लड़के की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए ओवैसी ने कहा कि समूचे मुल्क में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।ओवैसी ने यहां पत्रकारों से कहा, "मैं देश में बनाए जा रहे इस माहौल को इस्लाम से डर का माहौल कहूंगा। ऐसा माहौल बनाने वाले ही गाय, धर्म और दाढ़ी के नाम पर हो रही मुस्लिमों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।"हैदराबाद से सांसद ओवैसी शुक्रवार को हरियाणा में एक रेलगाड़ी में भीड़ द्वारा मुस्लिम लड़कों पर किए गए हमले के संदर्भ में बोल रहे थे, जिसमें जुनैद नाम के किशोर की मौत हो गई। हमले का शिकार हुए लड़के दिल्ली से ईद की खरीदारी कर घर लौट रहे थे।

ओवैसी ने श्रीनगर की जामिया मस्जिद के बाहर भीड़ द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या किए जाने की भी निंदा की और कहा, "मैं पुलिस उपाधीक्षक अयूब की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने की निंदा करता हूं, वह भी उस पाक रात में जामिया मस्जिद के नजदीक।"अयूब की हत्या करने वालों और गाय व धर्म के नाम पर मुस्लिमों की हत्या करने वालों में कोई फर्क नहीं है।ओवैसी ने कहा, "चाहे जो भी हो, इसमें कोई फर्क नहीं है। उन्हें इंसान नहीं कहा जा सकता और इसकी निंदा होनी चाहिए।"उन्होंने कहा कि यह जम्मू एवं कश्मीर की सत्ता पर काबिज भाजपा और पीडीपी के खराब प्रशासन का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पार्टियों ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया।

 

Tags: Asaduddin Owaisi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD