Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन में छाया मिस्र का नृत्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) , 22 Jun 2017

हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक खेलों का गुरुवार को यहां के खेल स्टेडियम में औपचारिक उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ (एचपीओए) द्वारा राज्य में पहली बार कराए जा रहे इस आयोजन का रंगारंग और भव्य शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एचपीओए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और महान डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान खली की मौजूदगी में किया। इस मौके पर खली के अलावा लंदन ओलम्पिक-2012 में निशानेबाजी में भारत को रजत पदक दिलाने वाले देश के अग्रणी पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार भी मौजूद थे।हिमाचल प्रदेश के ओलम्पिक खेलों के मौक पर कई रंगारंग और भव्य आयोजन किए गए, जिसमें आर्मी बैंड के प्रदर्शन के अलावा नृत्य प्रदर्शन शामिल हैं। लेकिन सभी आयोजनों में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र एक युवक द्वारा मिस्र की नृत्य शैली तनुरा का प्रदर्शन रहा, जिसे स्टेडियम में सभी लोग टकटकी लगाए देखते रहे।

इससे पहले अनुराग ने कहा, "हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ ने फैसला लिया है कि हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना कर देंगे कि राज्य में जितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, उन सभी को मौका मिले। उसके लिए हम आधारभूत ढांचा बना कर देंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी हर जिले से आ सकें और प्रदेश के लिए पदक ला सकें।"इस मौके पर राज्यपाल ने कहा, "हमें इस बात का बहुत अच्छी तरह से पता है कि यहां के रणबांकुरों ने सीमा पर जा कर अपना बलिदान देकर अपने देश के गौरव को बढ़ाया है। यहां अनेक परमवीर चक्र विजेता योद्धा हमारे पास हैं। खेल जगत में भी हिमाचल प्रदेश बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। यहां के लोगों को कड़ी मेहनत करना और पसीना बहाना आता है। हमें उम्मीद है कि एचपीओए का यह आयोजन प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए अच्छा अवसर है।"22 जून से 25 जून तक खेले जाने वाले इन खेलों में हॉकी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, जूडो, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, खो-खो, भारोत्तोलन और निशानेबाजी जैसे 11 खेल शामिल किए गए हैं।एचपीओए ने ओलम्पिक मशाल को 17 जून को शिमला से रवाना किया था, जो आज यहां पहुंची। शुभारंभ समारोह में मौजूद खली और विजय कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Acharya Devvrat , Anurag Thakur , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD