Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, जाली जाति प्रमाण पत्र बनाने वालों विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी

विजीलैंस मोनिटरिंग कमेटी की नियमित रूप से बैठके करवाने के लिये राज्य और जिला स्तर पर कमेटियां गठित करने पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2017

Last updated on: Jun 16, 2017, 00:00 IST

आज यहां पंजाब भवन में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक चेयरमैन श्री राजेश बाघा की अध्यक्षता में हुई जिसमें आयोग के समस्त गैर-सरकारी सदस्य और कल्याण, पुलिस और स्थानीय निकाय विभाग के  प्रतिनिधि उपस्थित हुये। बैठक में कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा अनुसूचित जातियों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिये लागू की जा रही समस्त कल्याण स्कीमों की वित्तीय वर्ष 2016-17 की पेश की सूचना की समीक्षा की गई।आयोग के पास गलत अनुसूचित प्रमाण पत्रों संबंधी प्राप्त हुई शिकायतों का कठोर नोटिस लेते हुये कल्याण विभाग को पड़ताल करने और जाली जाति प्रमाण पत्र बनाने वालों विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिये कहा गया। आयोग ने इस संबंध में कल्याण विभाग को तहसील स्तर पर बोर्ड लगाने के लिये कहा गया जिसमें यह जानकारी दी जाये कि कौन सी ऐसी जातियां हैं जिनको अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी किया जा सकता है ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। अनुसूचित जातियों पर होते अत्याचार की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों और अनुसूचित कबीलों (अत्याचार निवारण) एक्ट, 1989 बनाया हुआ है। इस एक्ट की जानकारी संबंधी पुलिस थानों में बोर्ड लगाने के लिये कहा गया है और इसकी तिमाही रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा गया है।बैठक में विजीलैंस मोनिटरिंग कमेटी की नियमित रूप से बैठकें करवाने के लिये सरकार को कहा गया है। इस संबंध में कल्याण विभाग को राज्य और जिला स्तर पर कमेटियां गठित करने के लिये कहा गया  ताकि नियमित बैठक ों का आयोजन किया जा सके। बैठक में बताया गया है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों अनुसार सीवरेज़ के भीतर जाकर सफाई नही करेगा परंतु आम देखने में आया है कि इन आदेशों का पालन नही किया जा रहा है। आयोग ने स्थानीय निकाय विभाग को इन आदेशों के पालन को विश्वसनीय बनाकर रिपोर्ट आयोग को भेजने के लिये कहा। 

 

Tags: Rajesh Bagha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD