Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सरकार ने सेवा क्षेत्र पर पहला सर्वेक्षण शुरू किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2017

Last updated on: Jun 13, 2017, 00:00 IST

सरकार ने पहली बार सेवा क्षेत्र में एक सर्वेक्षण शुरू किया है, जिसका मकसद विनिर्माण क्षेत्र द्वारा प्रदान किए जाने वाले आंकड़ों की तर्ज पर सेवा संस्थानों से आंकड़े इकट्ठा करना है। सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाते के दौरान मुख्य सांख्यिकीविद् टी.सी.ए.अनंत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सेवा क्षेत्र सर्वेक्षण संस्थानों के इस्तेमाल की पुष्टि करने के लिए किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल सेवाओं पर नियमित सर्वेक्षण करने के लिए आधार के रूप में किया जाएगा। यह लेखा की उपलब्धता की पड़ताल करेगा, जिसका इस्तेमाल सेवा सर्वेक्षण में होता है।"अनंत ने कहा, "सर्वेक्षण यह जांच करेगा कि सेवा संस्थान उसी तरह के लेखा आंकड़े प्रदान करने में सक्षम हैं, जो विनिर्माण संस्थान देते हैं।"

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भी इस साल एक रोजगार सर्वेक्षण शुरू किया है, जो पहले के श्रम सर्वेक्षणों से अधिक नियमित होगा।सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री डी.वी.सदानंद गौड़ा ने प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, "रोजगार सर्वेक्षण शहरी क्षेत्रों के रोजगार क्षेत्र का तिमाही आंकड़ा देगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र का सालाना आंकड़ा प्रदान करेगा।"अनंत ने कहा, "श्रम सर्वेक्षण ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के श्रम विशेषताओं का सालाना अनुमानित आंकड़ा प्रदान करेगा। इसका मूल मकसद उपलब्ध रोजगार पर नियमित तौर पर आंकड़े उपलब्ध कराना है। सर्वेक्षणों की संख्या तथा नियमित तौर पर काम को लेकर यह रोजगार पर किए जाने वाले अन्य सर्वेक्षणों से अलग है।"रोजगार सर्वेक्षण के नतीजे साल 2018 के अंत तक आ जाएंगे।

 

Tags: D.V. Sadananda Gowda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD