Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अजय टम्टा, चंद्र प्रकाश गंगा, जुगल किशोर शर्मा ने हथकर्घा विकास परियोजना सांबा का जायज़ा लिया

विजयपुर में मोदी फैस्ट का उदघाटन किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 11 Jun 2017

Last updated on: Jun 11, 2017, 00:00 IST

केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा जम्मू-पुंछ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आज सांबा में हथकर्घा विकास परियोजनाओं का जायजा लिया तथा उन्होंने परियोजना में जम्मू कश्मीर राज्य हथकर्घा विकास निगम (जेकेएचडीसी) द्वारा शुरू किये गये कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने परियोजना के विविंग सैक्षन, प्रोसैसिंग हाऊस, स्टोर एंड टैस्टिंग लैब का निरीक्षण किया तथा निगम द्वारा बनाये गये उत्पादनों की गुणवत्ता की सराहना की। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री अजय तम्ता ने आसपास के क्षेत्रों में कारीगरों को हथकर्घा उपलब्ध करवाकर विकेन्द्रित क्षेत्र में हथकर्घा उत्पादनों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि हथकर्घा क्षेत्र में अधिक से अधिक  परियोजनाओं को मंजूर कर केन्द्र की ओर से राज्य को पूरी सहायता दी जाएगी। 

गंगा ने निगम पर बल देते हुए कहा कि तैयार वस्तुओं के विपणन के लिए निजि उद्यमियों को आकर्शित कर हथकर्घा उत्पादनों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने बुनकरों तथा नारी जाति के उत्थान के लिए सांबा में समूह शुरू करने के लिए संभावनाओं को बढ़ाने के निर्देश भी दिये।जेकेएचडीसी के प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने निगम की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके उपरांत मंत्रियों ने सांसद जुगल किशोर के साथ विजयपुर सांबा के सरोर अड्डा में मोदी फैस्ट का उद्घाटन किया तथा उन्होंने नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये कल्याण कार्यक्रमों तथा योजनाओं के बारे में भी बताया।जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावशाली रूप से लागू करने पर बल दियाजनसभा को सम्बोधित करते हुए चंद्र प्रकाश गंगा ने लोगों से आग्रह किया  कि वे आगे आकर राज्य तथा केन्द्रीय प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भी अपने सम्बोधन में लोगों से राज्य तथा केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। 

 

Tags: Ajay Tamta , Jugal Kishore Sharma , Chander Prakash Ganga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD