Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निर्वाचन आयोग की ईवीएम हैकिंग चुनौती स्वांग : सौरभ भारद्वाज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2017

Last updated on: Jun 03, 2017, 00:00 IST

निर्वाचन आयोग की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक करने की चुनौती को 'स्वांग' करार देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आयोग के समानांतर ईवीएम चुनौती के लिए पंजीकरण शुरू किया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत वोटिंग मशीनों को हैक करने के लिए लोगों को आमंत्रित किया। आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसमें हिस्सा लेने वाली पार्टी वेबसाइट पर दिए गए एक लिंक की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी, जिसके बाद एक हैकाथॉन का आयोजन किया जाएगा।भारद्वाज ने कहा, "हम अपनी ईवीएम को हैक करने की चुनौती की शुरुआत आज से कर रहे हैं और इसमें भाग लेने के लिए लोग हमारी वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। कोई भी हैकर इस चुनौती में हिस्सा ले सकता है कि और निर्वाचन आयोग द्वारा तय दिशा-निर्देशों के आधार पर हमारी मशीन को हैक कर सकता है। हर प्रतिभागी को मशीन से छेड़छाड़ करने के लिए चार घंटों का वक्त दिया जाएगा।"

आप ने निर्वाचन आयोग तथा ईवीएम बनाने वाली कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड को उसके विशेषज्ञों के साथ चुनौती में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। पार्टी हैकरों को उसी ईवीएम को हैक करने के आमंत्रित कर रही है, जिसका इस्तेमाल भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में ईवीएम हैकिंग के अपने आरोपों को साबित करने के लिए किया था।आप ने कहा कि समानांतर ईवीएम चुनौती यह साबित करेगा कि निर्वाचन अयोग द्वारा दी गई चुनौती का 'कोई मतलब नहीं' है। आप ने निर्वाचन आयोग की चुनौती में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। दरअसल, उसने आयोग से शर्तो में बदलाव का अनुरोध किया था, जिसे आयोग ने खारिज कर दिया था।

वहीं, भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग की चुनौती को एक 'स्वांग' करार दिया। भारद्वाज ने कहा, "ईवीएम को हैक करने के दर्जनों तरीके हैं, लेकिन आयोग की शर्तो के आधार पर मशीन को कोई भी व्यक्ति हैक नहीं कर सकता। हैक करने के लिए मशीन को खोलने की इजाजत देनी होगी। हमें ईवीएम को खोलने देने की मंजूरी को लेकर आयोग इतना डरा हुआ क्यों है?"निर्वाचन आयोग की ईवीम हैकिंग चुनौती शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। ईवीएम को हैक करने की आयोग की चुनौती में केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है। इस चुनौती के लिए तीन राज्यों से 14 ईवीएम मंगाई गई हैं।

 

Tags: Saurabh Bharadwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD