Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दवा खरीद में 300 करोड़ रुपये का घोटाला : कपिल मिश्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2017

Last updated on: May 27, 2017, 00:00 IST

दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जारी राशि के दुरुपयोग का नया आरोप लगाया है और कहा है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कुल तीन घोटाले हुए हैं, जिसमें से एक घोटाला 300 करोड़ रुपये से अधिक का है। मिश्रा ने यहां पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीन घोटाले किए हैं, जिसमें से दवा खरीद को लेकर किया गया घोटाला ही 300 करोड़ रुपये से अधिक का है। मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अनुचित तरीके से दवाओं की खरीद की, एंबुलेंस के लिए अधिक राशि जारी की गई और अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन किया गया।उन्होंने कहा कि जैन दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को दवा खरीदने नहीं दे रहे और इस कार्य को उन्होंने केंद्रीय खरीद प्राधिकरण को सौंप दिया है।

आप से निलंबित किए जा चुके मिश्रा ने कहा, "सरकार छह महीने पहले ही करोड़ों रुपये की दवा खरीद ले रही है, जबकि अस्पतालों का कहना है कि उन्हें इन दवाओं की जरूरत भी नहीं है। दवाओं के भंडारण के लिए तीन गोदाम बनाए गए हैं, जहां ये दवाएं बेकार हो रही हैं।"मिश्रा ने कहा कि चूंकि ये दवाएं रखे-रखे खराब हो चुकी हैं, इसलिए अस्पतालों को दवा की कमी से जूझना पड़ रहा है।मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 23 लाख रुपये की दर पर 100 एंबुलेंस खरीदे हैं, जिन्हें अग्निरोधी बताया गया, लेकिन संचालन के कुछ ही दिनों में कुछ एंबुलेंसों ने आग पकड़ लिया।करावल नगर से विधायक मिश्रा ने कहा कि जैन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर 30 चिकित्सा अधीक्षकों की नियुक्ति की है।

 

Tags: Kapil Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD