Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद

 

छत्तीसगढ़ : वेंकैया नायडू मिले रमन सिंह से, कई मुद्दों पर चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 26 May 2017

केंद्रीय शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना) में राज्य सरकार के मंत्रियों तथा अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। नायडू एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास में वेंकैया नायडू के साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। माना विमानतल में छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, रायपुर के लोकसभा सांसद रमेश बैस, राजनांदगाव के लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, जनसंपर्क विभाग के सचिव संतोष मिश्रा और नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. रोहित यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नायडू का अभिनंदन किया। 

वेंकैया नायडू रायपुर में समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान वे देश के 19 राज्यों में अब तक 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाले मिशनों का कार्यान्वयन करेंगे। मुख्यमंत्री रमन सिंह, राज्य के संबंधित मंत्री, केंद्रीय एवं राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मिशन निदेशक विभिन्न मिशनों के कार्यान्वयन और प्रगति के बारे में चर्चा के लिए आयोजित बैठक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में पांच शहरी मिशन अर्थात कायाकल्प एवं शहरी रूपांतरण के लिए अटल मिशन (एएमआरयूटी), स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और दीनदयाल अंत्योदय योजना (एनएलयूएम) की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD