Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

कांग्रेस ने कश्मीर के हालात पर 'गहरी चिंता' जताई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2017

Last updated on: May 20, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर जम्मू एवं कश्मीर के मौजूदा हालात पर अपने नीति नियोजन समूह की पहली बैठक की और राज्य के मौजूदा हालात पर 'गहरी चिंता' जताई। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कश्मीर घाटी के हालात पर 'स्वतंत्रतापूर्वक तथा स्पष्ट रूप से' अपनी बात रखी।कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा, "नेताओं ने घाटी के हालत पर गहरी चिंता जताई।"बैठक में जम्मू एवं कश्मीर में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले गुलाम नबी आजाद, कर्ण सिंह, रिगजिन जोरा, तारिक हमीद कारा, श्याम लाल शर्मा तथा गुलाम अहमद मीर जैसे नेता शामिल हुए।उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने जो कदम उठाए थे, वे सभी बेकार हो गए हैं।

उन्होंने कहा, "संप्रग सरकार तथा कांग्रेस नेतृत्व द्वारा विभिन्न स्तरों पर किए गए उपायों का एक इतिहास है।"कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कश्मीर घाटी में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद मनमोहन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इस समूह का गठन किया था।यह कदम ऐसे समय में उठाया गया, जब जम्मू एवं कश्मीर के कांग्रेसी और नेशनल कांफ्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।कांग्रेस जम्मू एवं कश्मीर की मौजूदा स्थिति को न संभाल पाने के लिए मोदी सरकार और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा गठबंधन सरकार की आलोचना करती रही है।अंबिका सोनी ने कहा कि अगली बैठक के बारे में फैसला मनमोहन सिंह करेंगे।

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD