Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अरविंद केजरीवाल का हवाला व्यापारियों से संबंध : कपिल मिश्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 May 2017

Last updated on: May 19, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हवाला लेनदेन में शामिल लोगों के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया। केजरीवाल मंत्रिमंडल से निकाले गए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने ऊपर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए पद छोड़ दें।मिश्रा ने मीडिया से कहा, "एक झूठा वीडियो केजरीवाल जी के द्वारा बीते रोज (गुरुवार) को रिट्वीट किया गया जिसमें दावा किया गया कि (दिल्ली के व्यापारी) मुकेश कुमार द्वारा आम आदमी पार्टी को 2014 में 2 करोड़ की राशि दान के रूप में दी गई थी।"मिश्रा की यह टिप्पणी केजरीवाल द्वारा एक ट्वीट को दोबारा ट्वीट करने के एक दिन बाद आई, जिसमें मुकेश कुमार ने दावा किया उन्होंने आप को 2014 में 2 करोड़ रुपये दान में दिए थे।चार कंपनियों स्काईलाइन मेटल एवं एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्रा. लिमिटेड, इंफोलाइन सॉफ्टवेयर सोल्यूशन लिमिटेड और सनविजन कंपनी से आप ने 2014 में 2 करोड़ का दान लिया था। इन कंपनियों का लेटरहेड दिखाते हुए मिश्रा ने कहा कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए साक्ष्य है।

मिश्रा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक को 'चुनौती' दी कि वह आयकर विभाग से कहें कि उनकी पार्टी ने मुकेश कुमार से 2 करोड़ रुपये का दान लिया।कपिल ने दावा किया कि आप को दान करने वाली कंपनियों के लेटरहेड फर्जी हैं।उन्होंने मुकेश कुमार की पहचान को लेकर भी सवाल उठाया और कहा, "केजरीवाल द्वारा मुकेश कुमार को बलि का बकरा क्यों बनाया जा रहा है? केजरीवाल किसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं?"मिश्रा ने आरोप लगाया कि मुकेश कुमार को दिल्ली नगर निगम चुनावों के पहले इन कंपनियों में से एक का सीईओ बनाया गया है, जबकि दान 2014 में दिया गया था।केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा, "मुकेश कुमार ने दिल्ली सरकार के वैट का भुगतान नहीं किया है और उनकी कंपनी को कई नोटिसें भेजे गए। इसके बाद भी उनकी कंपनी को दिल्ली सरकार की निविदाएं दी गईं।"उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल व सिसोदिया भ्रष्टाचार की गतिविधियों से वाकिफ थे।उन्होंने मामले में केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया।मिश्रा ने हेम प्रकाश शर्मा नाम के व्यक्ति का खुलासा किया जिसके हस्ताक्षर दो लेटरहेड पर हैं और कहा कि वह (हेम) मुकेश कुमार के साथ कंपनियों स्काईलाइन मेटल एंड एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड और गोल्डमाइन बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड के अतिरिक्त निदेशक हैं।

बर्खास्त मंत्री ने कहा कि हेम प्रकाश शर्मा इसके साथ वकील रोहित टंडन के एक कंपनी में भी निदेशक थे। रोहित टंडन को प्रवर्तन निदेशालय ने बीते साल दिसंबर में कालेधन को सफेद करने के मामले में गिरफ्तार किया था।मिश्रा ने कहा, "यह केजरीवाल के खिलाफ हवाला का सबसे बड़ा सबूत है।"मिश्रा ने कहा, "एक आदमी जिसने आप को दो करोड़ रुपये का दान दिया, वह सीबीआई, ईडी और आईटी अधिकारियों द्वारा वांछित है।"मिश्रा ने कहा, "लेकिन, वह केजरीवाल के संपर्क में है।"मिश्रा ने कहा, "यही वजह थी कि केजरीवाल नोटबंदी के कदम के बाद क्यों ज्यादा शोर मचा रहे थे और सरकार के खिलाफ सड़कों पर आ गए थे। यदि केजरीवाल के पास थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।"मिश्रा ने कहा कि उन्होंने 'आप' की बैलेंसशीट केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी ) के पास जमा की है, जिस पर केजरीवाल के हस्ताक्षर हैं।कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्होंने रोहित टंडन का विवरण भी सीबीडीटी को दिया है।उन्होंने केजरीवाल को 'माफिया' बताया और कहा कि उनके जीवन को खतरा है, उन पर हमला किया जा सकता है।

 

Tags: Kapil Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD