Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे- अभय चौटाला

नैना चौटाला की अगुवाई में 19 को इनेलो महिला विंग करेगी सोनीपत में प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौंद (हिसार) , 16 May 2017

Last updated on: May 16, 2017, 00:00 IST

भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का राग तो अलाप रही है, लेकिन सरकार का यह नारा केवल कागजी बनकर रह गया है। प्रदेश में हर रोज महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार की नाकामियों के वजह से आज महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यह बात इनेलो के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को हिसार में युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। भाजपा सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है, अपराधियों के हौसले बुलंदियों पर है। लड़कियों के मां बाप अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि हाल ही में घटित दुष्कर्म की घटनाओं व  प्रदेश में दिनों दिन बढ़ते जा रहे महिला विरुद्ध अपराधों को लेकर इनेलो महिला विंग के सदस्य विधायक नैना चौटाला व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण  के नेतृत्व में 19 मई को सोनीपत में प्रदर्शन करते हुए सरकार को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी सरकार नहीं चेती तो फिर प्रदेश की लाखों महिलाओं को साथ लेकर इनेलो दिल्ली में प्रदर्शन करेगी और केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करके प्रदेश में राष्ट्र्रपति शासन की मांग करेगी।

अभय चौटाला ने कहा कि आज 10वीं पास करने वाली गांव की लड़कियां सरकार से अपने गांवों के स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग करती है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं देती और मजबूर होकर उन बच्चियों को अपनी पढ़ाई बीच में अधूरी छोडऩी पड़ती है। प्रदेश भाजपा सरकार को पूर्णतया फेल करार देते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह सरकार खुद तो जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतर पाई। यहां तक कि सरकार को अपने अधिकारियों पर भी भरोसा नहीं है। तभी आये दिन हर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले हो रहे है। यहां तक की ढाई अरसे के दौरान प्रदेश में चार डीजीपी बदले जा चुके है। जब तक अधिकारियो में स्थायित्व नहीं आएगा, तब तक प्रदेश में एक अच्छी व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती। विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर सीबीआई कार्यवाही पर बोलते हुए कहा कि हुड्डा को अपने काले कारनामों की वजह से जेल तो जाना ही पड़ेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, सतबीर वर्मा, सजन लावट, अमित बूरा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, तरुण जैन, विपिन गोयल, सतपाल पालु, सिल्क पुनिया, रमेश गोदारा, नरेश पुनिया, योगेश गौतम, रमेश चुघ, दिलदार पुनिया, जस्सी पेटवाड़, रामचंद्र बैनीवाल, राज कुमार सलेमगढ़ सहित बहुत से इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संघर्ष के रास्ते पर चलने से ही मिलेगा एसवाईएल का पानी- अभय चौटाला

नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को हिसार जिले के नारनौंद हल्के के विभिन्न गांवों में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  जिस प्रकार कोई भी मुकाम बिना संघर्ष के हासिल नहीं हो सकता, उसी प्रकार एसवाईएल का पानी भी संघर्ष के रास्ते पर चलने से ही मिलेगा। इनेलो प्रदेश के किसानों की जीवन रेखा एसवाईएल के लिए अपना संघर्ष तब तक जारी रखेगी, जब तक प्रदेश को उसके हक का पानी नहीं मिल जाता। गौरतलब है सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही इनेलो एसवाईएल को लेकर संघर्षरत है। पंजाब बॉर्डर व जंतर मंतर दिल्ली में धरने के बाद अब प्रत्येक हल्के में धरना दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी शुक्रवार को नारनौंद उपमण्डल कार्यालय पर धरना दिया जायेगा। इसी को लेकर मंगलवार को अभय चौटाला ने नारनौंद हल्के के गांव मसूदपुर, मदनहेड़ी, भकलाना, राखीगढ़ी, कापड़ो व नारनौंद में लोगो से एसवाईएल के लिए किये जा रहे संघर्ष में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

अभय चौटाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी बीजेपी सरकार इस मामले को लटकाना चाहती है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर जिसमे उन्होंने पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से इस मामले को बैठकर निपटाने की सलाह दी है, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि अगर बातचीत से मामला हल होता तो अदालतों में इतना समय नहीं लगता। अब जब प्रदेश की जनता को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिल चुका है तो फिर केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह नहर बनाकर हरियाणा को उसके हक का पानी दे। परन्तु न तो हरियाणा भाजपा सरकार और न ही केंद्र सरकार इसे लेकर गम्भीर है। दोनों ही सरकारें इस मामले को लम्बित रखना चाहती है क्यों कि ये लोग किसान हितैषी नही है। उन्होंने ग्रामीणों से शुक्रवार को लगने वाले धरने में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया ताकि इस गूंगी बहरी सरकार को  किसानों को उनका हक देने के लिए मजबूर किया जा सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, सतबीर सिसाय, पूर्व आईपीएस राज सिंह मोर, अमित बूरा, शन्नो देवी, कांता देवी, जस्सी पेटवाड़, प्रताप मलिक, विजेंद्र लोहान, महेंद्र शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण लोग व इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD