Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप के खिलाफ कपिल मिश्रा का अनशन जारी, आप विधायक हिरासत में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2017

Last updated on: May 13, 2017, 00:00 IST

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से बर्खास्त और आप के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे कपिल मिश्रा के घर के बाहर शनिवार को जमकर राजनीतिक तमाशा हुआ। कपिल के खिलाफ उन्हीं की तर्ज पर भूख हड़ताल करने कपिल के घर पहुंचे एक आप विधायक को हिरासत में लेना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने आप विधायक संजीव झा को 'शांति भंग' करने के प्रयास के लिए हिरासत में ले लिया। बुराड़ी से विधायक झा आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मिश्रा द्वारा लगाए गए अपमानजनक आरोपों का सबूत मांगते हुए भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे थे।बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठे मिश्रा ने केजरीवाल पर झा को मोहरे की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि वह सिर्फ जांच एजेंसियों के सामने ही लगाए गए आरोपों के संबंध में सबूत पेश करेंगे।

मिश्रा की मांग है कि अरविंद केजरीवाल आप के पांच नेताओं - संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक- की पिछले दो वर्ष के दौरान की गई विदेश यात्राओं के ब्योरे दें।मिश्रा ने कहा, "मेरी झा को भूख हड़ताल पर न जाने की सलाह है, क्योंकि उन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।"मिश्रा ने इससे पहले यह भी कहा कि आप 'विदेश यात्राओं के विवाद' से ध्यान हटाने के लिए फिर कोई 'नया तमाशा' कर सकती है।मिश्रा ने कहा, "उन्हें पता होगा कि मैं सिर्फ जांच एजेंसियों को ही सबूत दूंगा। लेकिन केजरीवाल चाहते हैं कि मैं चोरों को ही सौंप दूं, जिसके बाद वही न्यायाधीश, वकील और गवाह बनकर खुद को बेगुनाह साबित कर देगा। ऐसा नहीं होना वाला।"आप नेता और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मिश्रा की भूख हड़ताल को 'भाजपा प्रायोजित' करार दिया।

वहीं मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल की उनके सत्याग्रह को भंग करने की कोशिश कामयाब नहीं होगी।मिश्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपने 20 विधायकों से उनके खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने के लिए कहा, लेकिन सिर्फ झा इसके लिए तैयार हुए।साथ ही मिश्रा ने कहा कि झा को सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए, क्योंकि मुझे बदनाम करने के लिए झा पर हमला करवाया जा सकता है।मिश्रा ने कहा, "मैं पुलिस से आग्रह करता हूं कि झा को सुरक्षा प्रदान करें। मुझ पर हमला करने वाले मुझे झूठा साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।"इस बीच चिकित्सकों के एक दल ने मिश्रा का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। लेकिन मिश्रा ने अस्पताल जाने से मना कर दिया।एक चिकित्सक ने बताया, "उन्हें फौरन अस्पताल ले जाने की जरूरत है, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। हमने उन्हें अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।"

मिश्रा ने एक दिन पहले शुक्रवार को भी अस्पताल जाने से मना कर दिया था।मिश्रा के घर के बाहर भूख हड़ताल करने जा रहे आप विधायक झा ने कहा कि मिश्रा झूठ बोल रहे हैं और कहा कि अगर मिश्रा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हाथों केजरीवाल के दो करोड़ रुपये लेने के आरोप को साबित कर देंगे तो वह भी उनके साथ हड़ताल पर बैठ जाएंगे।झा ने यहां पत्रकारों से कहा, "अगर मिश्रा अपने आरोप साबित कर दें तौ मैं उनके साथ केजरीवाल के इस्तीफे की मांग लेकर उनके धरने में शामिल हो जाऊंगा।"झा ने एक चिट्ठी लिखकर मिश्रा से यह जानकारी मांगी कि वह केजरीवाल के घर कब और क्यों गए थे, जब उन्होंने केजरीवाल को जैन के हाथों रुपये लेते देखा।झा ने सोशल मीडिया पर अपलोड अपनी चिट्ठी में लिखा है, "छह दिन से आप (मिश्रा) यह आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सबूत नहीं दिया। इसके बजाय आप अपने बयान लगातार बदल रहे हैं। इससे साबित होता है कि आप झूठ बोल रहे हैं।"

मिश्रा ने झा की चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास सबूत है और वह उसे सिर्फ जांच एजेंसियों को ही देंगे।वहीं सिसोदिया ने कहा कि झा को पुलिस द्वारा मिश्रा के घर के बाहर धरने पर न बैठने देना साबित करता है कि मिश्रा के भूख हड़ताल के पीछे भाजपा का हाथ है।एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने संजीव झा को हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे।"इस बीच आप के नेता आशीष खेतान ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी वाला खत मिला है, जिस पर अरविंद केजरीवाल ने हैरानी जताई और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया, "बेहद हैरान करने वाला। आशीष खेतान को जान से मारने की धमकी मिली। उम्मीद करता हूं राजनाथ सिंह कुछ कार्रवाई करेंगे।"इससे पहले खेतान ने भी ट्वीट कर धमकी भरे खत की तस्वीरें साझा कीं और दावा किया कि उन्हें दक्षिणपंथी धड़े से यह चिट्ठी मिली है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।खेतान ने बताया कि उन्हें यह चिट्ठी शुक्रवार की रात मिली और उसमें लिखा है कि उनकी जल्द ही हत्या होने वाली है।

 

Tags: Kapil Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD