Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कुश्ती : एशियन चैम्पियनशिप में बजरंग पुनिया ने जीता स्वर्ण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2017

Last updated on: May 13, 2017, 00:00 IST

एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को बजरंग पुनिया ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि महिला वर्ग से सरिता स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। बजरंग ने फ्रीस्टाइल सीनियर्स के 65 किलोग्राम भारवर्ग में दक्षिण कोरिया के ली सेयुंगचुल को मात देकर भारत के हिस्से स्वर्ण पदक डाला।केडी जाधव स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में खराब शुरुआत के बाद बजरंग ने शानदार वापसी की और अंतिम राउंड तक चले मुकाबले में 6-2 से जीत हासिल की।महिलाओं के 58 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में सरिता स्वर्ण पदक से चूक गईं। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।सरिता को फाइनल में किर्गिस्तान की अईसुलु ट्यानबेकोवा ने 6-0 से मात दी।फ्री स्टाइल स्पर्धा में बजरंग के अलावा बाकी पहलवानों ने निराश किया। बजरंग ने स्वर्ण जीतने से पहले मौजूदा विजेता ईरान के मेइसान नासिरि को क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले में 7-5 से मात दी। सेमीफाइनल में नार्थ कोरिया के किम कुगवांग ने भी बजरंग को कड़ी चुनौती दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की।पहले मैच में भी बजरंग को कड़ा मुकाबला करना पड़ा। उन्हें उजबेकिस्तान के सिरोजीद्दीन हासनोव ने जीत के लिए काफी मेहनत कराई। लेकिन बजरंग ने उन्हें 4-3 से मात दी।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद बजरंग ने कहा, "इस टूर्नामेंट से पहले प्रशिक्षकों ने काफी मेहनत की और वो चाहते थे कि मैं स्वर्ण जीतूं। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैंने अपना सौ फीसदी दिया तो मैं स्वर्ण जीत सकता हूं।"बजरंग ने अपने कोच जगमिंदर सिंह, सुजीत मान के साथ लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाले अपने संरक्षक योगेश्वर दत्त का भी आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा, "योगेश्वर ने मेरा हमेशा समर्थन किया है। मेरे अधिकतर मुकाबले में वो मेरे साथ होते हैं। वह ओलम्पिक पदक विजेता हैं और आसानी से मेरी गलतियां पकड़ सकते हैं।"उन्होंने कहा, "मेरे कोच द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता जगमिंदर और अर्जुन अवार्ड विजेता मान पूरे दिन मेरे साथ रहे और हमने पूरे-पूरे दिन अभ्यास किया। दोनों के पास ओलम्पिक में खेलने का अनुभव है।"वहीं रजत पदक जीतने वाली सरिता ने कहा, "एशियन चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में भी मैंने रजत जीता था। इसलिए मैं बेहतर प्रदर्शन करना चाहती थी।"उन्होंने कहा, "मैं मानसिक तौर पर इस मुकाबले के लिए तैयार थी। मैं अपना सौ फीसदी देना चाहती थी और स्वर्ण जीतना चाहती थी।"फ्री स्टाइल के अन्य वर्गो में भारत को निराशा हाथ लगी। संदीप तोमर (57 किलोग्राम भारवर्ग), जितेंद्र (74 किलोग्राम भारवर्ग), सत्यव्रत काडियान (97 किलोग्राम भारवर्ग) अपने-अपने मुकाबले जीत नहीं सके।तोमर को किर्गिस्तान के उलुकबेक झोलडोश्बेको ने 6-5 से पहले ही राउंड में मात दी।

 

Tags: Bajrang Punia , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD