Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र

 

राज्य में छ: रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल स्थापित-मलूका

सिंकदर सिंह मलूका
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 12 Dec 2013

Last updated on: Dec 12, 2013, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा मोहाली, बठिंडा, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालन्धर में छ: रिहायशी सीनियर सकैण्डरी स्कूल स्थापित किये जा रहे हैं। राज्य में सरकारी स्कलों के दसवीं में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले गरीब और होशियार विद्यार्थियों को इन रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों में प्रवेश दिया जायेगा ताकि उनको उच्च गुणवत्ता की  शिक्षा प्रदान की जा सकें और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो सकें। पंजाब सकार द्वारा इन रिहायशी स्कूलों पर लगभग 180 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा एवं भाषा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि यह स्कीम गरीब और होशियार विद्यार्थियों को दसवीं के बाद उच्चगुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के उद्धेश्य से आरम्भ की जा रही है ताकि वह विद्यार्थी भी कान्वैंट स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों की तरह आगे आ सकें। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार होशियार विद्यार्थियों के लिए इन रिहायशी स्कूलों में बढ़िया कलास रूम, खेल सुविधाएं, वोकेशनल ट्रेनिंग और परिश्रमी और बढ़िया अध्यापकों का प्रबन्ध करेगी ताकि इन विद्यार्थियों को उच्च प्रतियोगिता  परीक्षा की तैयारी और शेैक्षणिक पक्ष से उनका सम्पूर्ण विकास हो सकें।मलूका ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल जी ने पिछले दिनों बठिंडा में रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी का नींव पत्थर रखा है। मंत्री ने बताया कि इन रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों क ो स्थापित करने के लिए मोहाली में 6.96 एकड़ जमीन, पटियाला में 10 एकड़, लुधियाना में 11 एकड़, अमृतसर के लिए 10 एकड़, बठिंडा के लिए 10 एकड़ और जालन्धर के 10 एकड़ जमीन नि:शुल्क मुहैया करवाई गई है। उन्होंने आगे बताया कि स्वीकृत किये गये स्कूलों में रिहायशी सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों के निर्माण के लिए प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि डा. हरगोबिन्द खुराना स्कालरशिप स्कीम इस वर्ष से लागू हो चुकी है और दसवीं में अस्सी प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3304 गरीब और होशियार विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं कक्षा के तीस हजार रूपये प्रति वार्षिक (2500 रूपये प्रतिमाह) दिया जा रहा है ताकि वह अपनी पढ़ाई निरन्तर जारी रख सकें। 

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD