Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

साबित करेंगे ईवीएम से कैसे हो सकती है छेड़छाड़ : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2017

Last updated on: May 11, 2017, 00:00 IST

निर्वाचन आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को एक बार फिर आयोग को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मौका मिलेगा, तो वह साबित कर देगी कि विधानसभा चुनावों में किसी खास पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से किस प्रकार छेड़छाड़ की गई। आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग से ईवीएम की जांच के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाने का आग्रह किया।भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, "पैनल के समक्ष हम यह दिखा देंगे और साबित कर देंगे कि रोम (रीड ओन्ली मेमरी) की मदद से किस प्रकार ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।"उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक के दौरान आप निर्वाचन आयोग से पैनल के गठन की मांग करेगी।

उन्होंने कहा कि ईवीएम का रोम देखकर यह बता सकते हैं कि किस पार्टी के किसी खास मतदाता को वोट दिया गया और किस अनुक्रम में मतदान किया गया।भारद्वाज ने कहा कि प्रस्तावित पैनल कोई भी पांच बूथ को चुन सकता है, जहां हेरफेर होने का शक हो।प्रत्येक बूथ के एक मतदाता से न्यायिक दंडाधिकारी बंद कमरे में जिरह कर सकते हैं और पूछेंगे कि उसने किस पार्टी को वोट दिया।भारद्वाज ने कहा, "हम ईवीएम के रोम को पढ़कर यह बता सकते हैं कि मतदाता का मत किस पार्टी को गया और अगर उसका बयान (उसने जिस पार्टी को वोट दिया) ईवीएम से मिलता है, तो समझिए छेड़छाड़ नहीं हुई। और अगर ऐसा नहीं होता है, तो हमारी बात (वोटिंग मशीन के साथ छेड़छाड़) साबित हो जाती है।"आप की यह नई चुनौती पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसी दिखने वाली एक मशीन के प्रदर्शन के बाद आई है, जिसमें उन्होंने बताया था कि कोड तथा मदरबोर्ड को बदलकर किस प्रकार ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।

उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग कहता रहा है कि ईवीएम किसी नेटवर्क से जुड़ा नहीं है, इसलिए इसके साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है, लेकिन हमने दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को एक सीक्रेट कोड से एक डुप्लिकेट ईवीएम में छेड़छाड़ करके दिखा दिया।"आप नेता ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर उनका संदेह तब और पुख्ता हुआ, जब महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी ने दावा किया कि मतदान के दौरान उसके द्वारा दिया गया एक वोट भी उसे नहीं मिला।उन्होंने मध्य प्रदेश के भिंड में ईवीएम के डेमो को याद किया, जब किसी भी बटन को दबाने पर वोट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जा रहा था।आप नेता ने कहा, "इन सबके कारण हमारे जेहन में ईवीएम से छेड़छाड़ का संदेह पैदा हुआ।" उन्होंने कहा कि यह विस्मित करने वाली बात है कि नवंबर में की गई नोटबंदी के बाद भाजपा हर चुनाव जीतती आ रही है, जबकि नोटबंदी के कदम से देश में कोई भी व्यक्ति खुश नहीं है।भारद्वाज ने कहा, "अगर निर्वाचन आयोग चाहता है, तो हम ईवीएम से छेड़छाड़ की सच्चाई का पता लगा सकते हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए जो भी बन पड़ेगा वह आप करेगी। अगर ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठे संदेह की सच्चाई का खुलासा नहीं हुआ, तो देश तानाशाही के गर्त में चला जाएगा, जो किसी भी लोकतांत्रिक गणराज्य के लिए खतरनाक है।"

 

Tags: Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD