Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को दी चुनावी जंग की चुनौती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2017

Last updated on: May 09, 2017, 00:00 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार से बर्खास्त कपिल मिश्रा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनावी जंग की चुनौती दी। दिल्ली के पूर्व जल संसाधन मंत्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नाम एक खुले पत्र में केजरीवाल को यहां किसी भी विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी।मिश्रा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, "मुझे पता चला है कि आप मुझे विधानसभा से हटाने की कोशिश करेंगे। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि अगर आप में कोई नैतिकता बची है और आप को अब भी खुद पर भरोसा है, तो मेरी चुनौती स्वीकार करें।"

मिश्रा ने केजरीवाल को अपनी करावल नगर सीट या उनकी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।उन्होंने कहा, "मैं इस्तीफा दे दूंगा और आप भी चुनाव लड़ें। आप अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं। आपके पास पैसा है, ताकत है और लोग हैं। मैं अकेला हूं। क्या आपमें जनता का सामना करने की हिम्मत है?"मिश्रा का यह पत्र उन्हें आप से निलंबित किए जाने के एक दिन बाद आया है।मिश्रा ने लिखा है, "आपने और आपके दोस्तों ने देश का भरोसा तोड़ा है..आज मैं आपके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराऊंगा। मैंने आपसे ही सच्चाई के लिए लड़ना सीखा है।"उन्होंने कहा, "यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग है और मुझे आपके खिलाफ लड़ने से पहले आपका आशीर्वाद चाहिए।"

 

Tags: Kapil Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD