Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2017

Last updated on: May 07, 2017, 00:00 IST

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त जलमंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लेते देखा था। आप ने जहां मिश्रा के आरोप का खंडन किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने केजरीवाल से तत्काल इस्तीफा देने के लिए कहा है। मिश्रा ने आप मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के अगले दिन रविवार को कहा, "कल (शनिवार) से एक दिन पहले शुक्रवार को मैंने जैन को केजरीवाल के घर पर उन्हें पैसे देते देखा था। मैंने केजरीवाल से पैसे के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।"भाजपा नेता और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर अन्नपूर्णा मिश्रा के बेटे कपिल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को इस बारे में सूचित कर दिया है और वह सभी जांच एजेंसियों को भी इस बारे में पूरा ब्योरा देंगे।मिश्रा ने इसके अलावा जैन पर केजरीवाल के एक रिश्तेदार को 50 करोड़ रुपये के एक भूमि सौदे में मदद देने का आरोप भी लगाया है।मिश्रा ने कहा, "जैन ने मुझे उस सौदे के बारे में खुद बताया था। मुझे लगता है कि जैन को जल्द ही जेल जाना पड़ेगा।

"केजरीवाल और जैन ने अब तक मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने जरूर केजरीवाल का बचाव किया है।सिसोदिया ने कपिल के आरोप को खारिज करते हुए कहा, "केजरीवाल पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। अपने ही मंत्री से पैसे लेने के आरोप पर कोई विश्वास नहीं करेगा। इस आरोप का कोई आधार नहीं है।"सिसोदिया ने कहा कि गौर करने वाली बात है कि कपिल मिश्रा ने मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आरोप लगाया है।वहीं विश्वास ने कहा कि केजरीवाल का सबसे बड़ा दुश्मन भी उनके भ्रष्ट होने की कल्पना नहीं कर सकता।विश्वास ने कहा, "अगर कहीं कुछ गलत हुआ है, तो उन्हें पार्टी के अंदर इस बात को उठाना चाहिए था। लेकिन बिना किसी सबूत के सार्वजनिक तौर पर इस तरह के आरोप लगाना सही नहीं है।"विश्वास ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति इस मसले पर आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेगी।भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है, वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, "केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।"दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, "केंद्र, भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो और सीबीआई को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और केजरीवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए।

"केजरीवाल के एंटी करप्शन आंदोलन में अगुवा रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने वहीं घटनाक्रम पर दुख व्यक्त किया है।हजारे ने महाराष्ट्र के अपने गांव में पत्रकारों से कहा, "केजरीवाल दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए आंदोलन के चलते ही मुख्यमंत्री बने। और आज, जब उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, मैं बयान नहीं कर सकता कि मुझे कितना दुख हो रहा है।"केजरीवाल के पूर्व सहयोगी और अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र यादव ने कहा कि बिना सबूत के उन्हें कपिल द्वारा लगाए गए आरोप पर भरोसा नहीं है।यादव ने कहा, "मैं केजरीवाल के खिलाफ सत्ता की लालच, अकड़ और एकाधिकारवादी जैसे आरोपों पर विश्वास कर सकता हूं, लेकिन रिश्वत के आरोप में सबूत की जरूरत है।"इससे पहले, मिश्रा ने कहा कि पहले भी आप के खिलाफ कई मुद्दे उठ चुके हैं। पंजाब चुनाव के दौरान भी आप पर फंडिंग में अनियमितता का आरोप लगा था, लेकिन 'हमने हमेशा यही सोचा कि केजरीवाल जी को उस बात की जानकारी नहीं होगी।'मिश्रा ने कहा, "हमें उन पर भरोसा था और हम हमेशा यही सोचते रहे कि वह सब ठीक कर देंगे। लेकिन मैंने जो देखा, उसके बाद मैं चुप नहीं बैठ सकता।"मिश्रा ने कहा कि वह पार्टी नहीं छोडेंगे।उन्होंने कहा, "मैं न ही पार्टी छोड़ूंगा और न ही कोई मुझे निकाल सकता है।"

 

Tags: Kapil Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD