Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वार्थी नहीं, जो चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आईपीएल खेलूं : गौतम गंभीर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 07 May 2017

Last updated on: May 07, 2017, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का कहना है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए आईपीएल खेलना स्वार्थ होगा। गंभीर ने कहा कि उनके मन में ऐसा कुछ नहीं है ना ही वह ऐसा कुछ सोच कर कोलकाता के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह खुदगर्जी होगी और वह ऐसे नहीं। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' को दिए एक बयान में गंभीर ने कहा कि टी-20 प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना एकदिवसीय प्रारूप के लिए टीम के चयन हेतु आपको योग्य साबित नहीं करता, क्योंकि ये दोनों प्रारूप अलग-अलग हैं। गंभीर ने कहा, "मैं इस बात पर निश्चित तौर पर सहमत हूं कि टी-20 का अच्छा प्रदर्शन आपके लिए एकदिवसीय टीम के चयन के रास्ते नहीं खोलता। अगर आप इस प्रकार से टीम का चयन करना शुरू करेंगे, तो इससे 50 ओवरों वाले घरेलू प्रतियोगिता की कोई मान्यता नहीं रह जाएगी।"

आईपीएल के इस सीजन नें दूसरे सबसे अधिक स्कोर हासिल करने वाले गंभीर ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 411 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। इस पर गंभीर ने कहा कि यह गलतफहमी है लोगों की, जो यह सोच रहे हैं कि वह भारतीय टीम में शामिल होने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वह वर्तमान में अच्छे प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने कहा, "जिस वक्त मैं चैम्पियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखकर आईपीएल में रन बनाने के बारे में सोचूंगा, उस पल में स्वार्थी कहलाउंगा। एक कप्तान होने के नाते आप ऐसा नहीं कर सकते। अगर मैं इस बारे में सोचना शुरू कर दूंगा, तो कोलकाता टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस बारे में सोचना शुरू कर देंगे। यह सही नहीं। आपको हमेशा वर्तमान में रहना चाहिए। यह सब अपने आप होती हैं और अगर नहीं भी होती, तो भी ठीक है। मैं चयन के लिए नहीं, बल्कि मैच में जीत के लिए खेलता हूं।"

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS , Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD