Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

भाजपा द्वारा सतलुज यमुना लिंक नहर और अन्य जनतक मामलों पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार को सहयोग की पेशकश

प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Apr 2017

भारतीय जनता पार्टी की पंजाब ईकाई ने आज सतलुज युमना लिंक नहर के नाजुक मामले और राज्य के हित से जुड़े अन्य मामलों पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार को समर्थन की पेशकश की है।सामाजिक न्याय व केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के राज्य प्रधान विजय सांपला, पार्टी के राज्य उपप्रधान हरजीत ग्रेवाल और राज्य सचिव विनित जोशी की अध्यक्षता में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के साथ संबधित विभिंन मामलों पर विचारचर्चा करने के लिए आज सुबह यहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने भाजपा लीडरों द्वारा दिये सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि राज्य के विकास व उन्नति को पुन: मार्ग पर लाने के लिए सभी पार्टियों का एकत्र होना बहुत महत्वपूर्ण है।भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक दौरान विभिंन मामलों पर विचार विमर्श किया जिनमें होशियारपुर में कैंसर अस्पताल की स्थापना का मामला भी शामिल था। इस अस्पताल के लिए जमीन अलाट की जा चुकी है और केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक फंड भी जारी कर दिये गये है। इस प्रोजैक्ट की अहमियत को दर्शाते हुये मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के कार्य की गति तेज करने के आदेश दिये उन्होने कहा कि राज्य में कैंसर की समस्या बहुत गंभीर है जिस कारण इस प्रोजैक्ट में किसी प्रकार की देरी नही होनी चाहिए।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने तलवाड़ा(होशियारपुर) के सरकारी अस्पताल में टेलीमैडीसन सेवाएं शुरू करने का सुझाव दिया ताकि इस क्षेत्र में डाक्टरों की कमी से निपटा जा सके। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इस सुझाव का स्वागत करते हुये संबधित अधिकारियों को ऐसी सेवाएं शुरू करने के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिये।इस संबध में भाजपा की अपील पर प्रोत्साहन देते हुये कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने संबधित विभाग को आदमपुर हवाई अडडे के सिविल कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि इस हवाई अडडे को जितनी जल्दी संभव चालू किया जाए जिससे राज्य के इस महत्वपूर्ण जिले के मुसाफिरों को सफर की सुविधा हासिल हो सके।भाजपा नेताओं द्वारा होशियारपुर में एक आटो इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए दिये सुझाव पर मुख्यमंत्री को इस पर गौर करने का वायदा करते हुये राज्य भर में अति आवश्यक ओद्यौगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की उन्होन प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार द्वारा बनाई जा रही  नई ओद्यौगिक नीति में उद्योगपतियों को दरपेश समस्याएं दूर की जाएगी। ताकि राज्य में ओद्यौगिक विकास को पुन: मार्ग पर लाया जा सके।अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के केन्द्रीय फंडों के वितरण संबधी प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक अन्य मांग भी उठाई गई। मुख्यमंत्री ने संबधित अधिकारियों को इस उदेश्य के लिए अलाट हुये फंडों को शीघ्र अति शीघ्र लाभपात्रियों तक पहुंचाने को यकीनी बनाने के निर्देश दिये।

 

Tags: Vijay Sampla , Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD