Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग

 

जेट एयरवेज के पायलट ने की 'नस्ली' टिप्पणी, हो कार्रवाई : हरभजन सिंह

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2017

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने बुधवार को विमानन कंपनी जेट एयरवेज के पायलट पर एक भारतीय यात्री के खिलाफ 'नस्ली' टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इस पर सख्त ऐतराज जताया और पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट ने एक महिला के साथ भी दुर्व्यवहार किया और एक दिव्यांग व्यक्ति के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की।हरभजन इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिये इस घटना को उजागर किया।हरभजन ने बताया कि बन्र्ड हॉसलीन नाम के पालयट ने एक महिला के साथ 'धक्का मुक्की की और दिव्यांग व्यक्ति के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल किया।' उसने उन्हें 'ब्लडी इंडियंस' कहा।

हरभजन ने पायलट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भारतीय जमीन पर काम कर कमाई करते हैं और इसके बावजूद यहां के लोगों का अपमान करते हैं।उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "जेट एयरवेज के पायलट बन्र्ड हॉसलीन ने मेरे साथी भारतीय से कहा कि 'मेरे विमान से निकल जाओ यू ब्लडी इंडियंस', जबकि वह यहीं अपनी कमाई कर रहे हैं।"उन्होंने लिखा, "पायलट ने न केवल नस्ली टिप्पणी की, बल्कि एक महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की और एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया.. घोर अपमान, शर्मनाक जेटएयरवेज।"पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हरभजन ने लिखा, "कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और देश में ऐसी घटनाएं नहीं होने दी जाएगी और न ही इन्हें बर्दाश्त किया जाना चाहिए।"हरभजन ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुछ वक्त निकाला है। वह मंगलवार को अलीबाग गए थे, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला।

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD