Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'अरूणा चौधरी ने लंबे समय से संघर्ष कर रहे अभिभावकों के साथ किया भद्दा मजाक

पंजाब की शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों द्वारा वसूली जा रही भारी भरकम फीसों पर गंभीर नहीं : भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2017

Last updated on: Apr 20, 2017, 00:00 IST

पंजाब की शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी के काम करने का अजीब तरीका मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ङ्क्षसह के लिए गंभीर हालात पैदा कर रहा है। पहले पति को अपने कार्यालय में बराबर कुर्सी पर बिठाकर सरकारी फाइलें निपटाना तथा अब पंजाब कैबिनेट से पहले फीसों संबंधी बिल को मंजूरी देने से आठ दिन पहले ही उस पर अमल करने के आदेश देकर एक नई किस्म का विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल तथा प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने इसका गंभीर नोटिस लेते हुए इसको मंत्री का गैर जिम्मेदार कदम, प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से वसूली जा रही भारी भरकम फीसों के मामले पर सरकार में तालमेल की कमी करार दिया है।चंडीगढ़ से जारी एक बयान में भाजपा नेताओं ने बताया कि 11 तारीक को शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों में फीस 8 फीसदी बढ़ाने तथा इसकी जांच के लिए डिवीजन स्तर पर कमेटियों के गठन के आदेश दिए थे। मंत्री ने अपने आदेशों में दि पंजाब रैगूलेशन ऑफ फीस आफ अन-एडिड एजूकेशनल इंस्टीच्यूशन एक्ट का हवाला दिया था।

जबकि कानून को लागू करने के लिए विभाग द्वारा जो नियम बनाए गए हैं, उनका नोटिफिकेशन जारी ही नहीं हुआ था। कैप्टन अमरिंदर ङ्क्षसह की अगुवाई अधीन मंत्रिमंडल ने इस नोटिफिकेशन पर मोहर 19 तारीख की बैठक में लगाई है। विनीत जोशी ने सवाल किया कि निजी स्कूलों में फीसों को रेशनेलाइज करने के लिए जिन नियमों को लागू करने के लिए मंत्रिमंडल 19 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर रहा है। उससे पहले ही मंत्री उसको लागू कैसे करती है।जोशी ने इसको निजी स्कूलों खिलाफ लड़ रहे हजारों अभिभावकों के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने बताया कि जिन कमेटियों के पास जाने के लिए मंत्री पिछल एक सप्ताह से लोगों को कह रहे हैं, असल में वह तो कानूनी तौर पर असिस्तत्व में ही नहीं आई। उन्होंने आगे बताया कि इन कमेटियों में शिक्षा माहिरों को शामिल भी किया जाना चाहिए था, जो अभी तक नहीं किया गया।विनीत जोशी ने कहा कि घर के भागय चौखट से दिख जाते हैं, पर साधु सिंह धर्मसोत व अरूणा चौधरी जैसे मंत्रियोयं की कार्यशैली साबित करती है कि सरकार किस तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए अभी महीना भी नहीं गुजरा है, पर इसके मंत्रियों का स्तर देखकर पता लग जाता है कि यह सरकार किस तरफ को जा रही है। 

 

Tags: Vineet Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD